फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rituli against the arrest of the person in front of the car lying in the court campus SIT rural

गिरफ्तारी के विरोध में कोर्ट परिसर के बाहर एसआईटी के गाड़ी के सामने लेटे ग्रामीण

Fri, 22 Apr 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Apr 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rituli against the arrest of the person in front of the car lying in the court campus SIT rural
रिटौली के व्यक्ति की गिरफ्तारी के विरोध में कोर्ट परिसर के बाहर एसआईटी के गाड़ी के सामने लेटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी की जांच कर रही एसआईटी की गाड़ी को ग्रामीणों ने घेर लिया। कुछ ग्रामीण गाड़ी के सामने लेट भी गए। करीब आधा घंटे तक कोर्ट परिसर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख एसआईटी इंचार्ज डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा ने ग्रामीणों को आरोपी की लोकेशन उपद्रव के समय वित्तमंत्री के कोठी के आसपास वाली वीडियो दिखाई तब जाकर मामला शांत हुआ।  
विज्ञापन


दरअसल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी की जांच कर रही है एसआईटी ने बुधवार रात गांव रिटौली से दिलावर सिंह को पूछताछ के लिए उठाया था। आरोप है कि उपद्रव के समय दिलावर की लोकेशन कैप्टन की कोठी के आसपास थी। वह सीसीटीवी फु टेज में भी नजर आ रहा था। इसी कारण पुलिस ने उसे उठाया था। बृहस्पतिवार सुबह होते ही ग्रामीण और परिजन एसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने दिलावर सिंह को बेकसूर बताकर उसे छोड़ने की मांग की। पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख डीएसपी ने दिलावर को छोड़ने का आश्वासन दे दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन


लेकिन इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी भनक लगते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कोर्ट परिसर के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस आरोपी को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने एसआईटी की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। लेकिन ग्रामीणों ने गाड़ी को नहीं जाने दिया। कुछ परिजन गाड़ी के सामने भी लेट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो फु टेज में आरोपी दिखा तो शांत हुए ग्रामीण 
हालात बेकाबू होते देख डीएसपी सिद्धार्थ ने बुजुर्ग ग्रामीणों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी। बार-बार गुहार लगाने के बाद ग्रामीण उनसे बात करने के लिए तैयार हुए। फिर डीएसपी ने अपने मोबाइल में एक वीडियो क्लिप ग्रामीणों को दिखाई। इसमें आरोपी दिलावर सिंह वित्तमंत्री की कोठी के आसपास घूमता नजर आ रहा था। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब आधा घंटे तक चली गहमागहमी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को जाने दिया। 

आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर 
पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी दिलावर सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। अब पुलिस रिमांड अवधि में आरोपी से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी। साथ ही उसे घटना की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर अन्य आरोपियों की शिनाख्त करवाई जाएगी।

दोपहर तीन बजे कराई ग्रामीणों से मुलाकात 
पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों और परिजनों की दिलावर सिंह से मुलाकात करवाई। पुलिस ने दावा किया कि कोर्ट परिसर के सामने भी ग्रामीण दिलावर सिंह से मिलने की मांग कर रहे थे। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऐसा करना वहां संभव नहीं हो सका। इस कारण बाद में दिलावर सिंह की मुलाकात करवाई गई। 

20 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर हुई लूटपाट और आगजनी के मामले में एसआईटी अब तक करीब 20 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वकील सुदीप कलकल को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस केस में वकीलों और छात्रों सहित 40 आरोपियों को नामजद किया था। 


दिलावर सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीण उससे कोर्ट परिसर के बाहर मिलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां नहीं मिलने दिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है। 
- सिद्धार्थ ढांडा, डीएसपी एसआईटी इंचार्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed