{"_id":"58c45a364f1c1bfd6cdc45e6","slug":"retall-exam-centre-paper-canceled-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिठाल परीक्षा केंद्र और पेपर रद्द करने की सिफारिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब रिठाल परीक्षा केंद्र और पेपर रद्द करने की सिफारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 12 Mar 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
परीक्ष्ाा केंद्र का पऊफाोटाो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोहर के सरकारी स्कूल में 10वीं की परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए फर्जी शिक्षकों का मामला थमा भी नहीं था कि गणित की परीक्षा के दौरान शनिवार को फ्लाइंग को रिठाल केंद्र बेकाबू मिला है। इस केंद्र के बाहर भारी भीड़ थी और अंदर भी हालात ठीक नहीं थे। इसके चलते एसटीएफ फ्लाइंग ने भिवानी बोर्ड से परीक्षा केंद्र और केंद्र का पेपर रद्द करने की सिफारिश की है। हालांकि, इस मामले में परीक्षा केंद्र के चीफ सुपरिंटेंडेंट जहां परीक्षा रद्द करने की बात कह रहे हैं, वहीं भिवानी बोर्ड के चेयरमैन और स्थानीय नियंत्रक इस बात से इनकार कर रहे हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की परीक्षाओं मेें नकल नहीं रुक रही है।
ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर लोग ऐसी दबंगई कर रहे हैं कि पढ़े-लिखे सरपंच और पंच भी उन्हें नहीं रोक पा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, सुपरिंटेंडेंट और पुलिस की भी कवायद फेल हो जा रही है। परीक्षा के 5वें दिन 10वीं कक्षा के रेगुलर विद्यार्थियों की गणित परीक्षा हुई। बोहर के सरकारी स्कूल का मामला पकड़े जाने के बाद दोबारा से साख पर सवाल न उठे, इसलिए सभी केंद्रों पर सख्ती की गई थी। डीईओ, डीईईओ, डिप्टी डीईओ, एसडीएम, बोर्ड, बीईओ आदि उड़न दस्तों द्वारा महम और रोहतक डिवीजन के दौरे किये। इसी बीच कंट्रोल रूम को रिठाल में बाहरी हस्तक्षेप की सूचना मिली।
दोपहर करीब 12:15 बजे के बाद पहुंची स्पेशल टास्क फोर्स की फ्लाइंग को रिठाल का राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आउट आफ कंट्रोल मिला। केंद्र के बाहर नकल फेंकने वालों की काफी भीड़ थी तो अंदर भी हालात ठीक नहीं थे। इसके चलते फ्लाइंग हैरान रह गई है। फ्लाइंग ने भिवानी बोर्ड से पेपर और केंद्र रद्द करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
चार गांवों के निजी और सरकारी स्कूलाें का है केंद्र
रिठाल केंद्र में चार गांवों के निजी और सरकारी स्कूलों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं हो रही हैं। इसमें रिठाल के अलावा काहनी, धामड़ और रुड़की गांव के करीब 250 विद्यार्थी शामिल हैं।
किलोई, महम व भालोठ केंद्र पर दिखा नियंत्रण
डीईईओ परमेश्वरी हुड्डा की फ्लाइंग ने सुबह महम डिवीजन के पांच केंद्रों के अलावा किलोई और भालोठ केंद्र का दौरा किया। इन केंद्रों पर गांवों के लोगों की वजह से काफी नियंत्रण दिखाई दिया।
अभी नहीं मिली रिपोर्ट
रिठाल सेंटर में हुई गणित की परीक्षा और केंद्र को रद्द करने के संबंध में एसटीएफ से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर ऐसा कुछ संज्ञान में आएगा तो जरूर फैसला लेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने को लेकर विभाग बहुत सख्त है और नियंत्रण रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को मेवात के एक सेंटर में हुई परीक्षा को इसलिए रद्द कर दिया गया है, क्योंकि वहां पर सुपरवाइजरों का कोई नियंत्रण नहीं था। ऐसे में पूरा ड्यूटी स्टाफ बदल दिया गया हैै।
- जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
फ्लाइंग ने दी पेपर रद्द की जानकारी
फ्लाइंग जब आई तो सेंटर के बाहर गांव के लोगों की ज्यादा भीड़ दिखाई दी। इसके चलते बाहर ज्यादा डिस्टरबेंस थी, लेकिन अंदर इतना हस्तक्षेप नहीं था। सेंटर पर पुलिसकर्मी भी थे और वे बाहरी हस्तक्षेप को रोकने में लगे थे, लेकिन बाहरी अवरोध ज्यादा था। फ्लाइंग ने खुद विद्यार्थियों को 10वीं का गणित का पेपर रद्द करने की जानकारी दी है।
- सुनील धनखड़, चीफ सुपरिंटेंडेंट, राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिठाल।
सेंटर और पेपर रद्द करने की सिफारिश कर दी
कंट्रोल रूम से स्पेशल टास्क फोर्स की फ्लाइंग रिठाल सेंटर में गई थी। उड़न दस्ते को सेंटर के बाहर और अंदर लोगों का ज्यादा हस्तक्षेप दिखाई दिया। इसके चलते एसटीएफ ने भिवानी बोर्ड को सेंटर और पेपर रद्द करने की सिफारिश कर दी है। यह रिपोर्ट भिवानी बोर्ड में भेज दी गई है।
- नरेश कुमार, नियंत्रक, जिला कंट्रोल कार्यालय।
डीईईओ फ्लाइंग में थी ड्यूटी, मिली जानकारी
मेरी डीईईओ फ्लाइंग में ड्यूटी है। इसलिए महम के सेंटरों का निरीक्षण कर रहे थे। मेरे स्कूल में बोर्ड सेंटर होने के चलते लेक्चरर सुनील धनखड़ को चीफ सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने मामले के बारे में जानकारी दी थी। इस बार पिछले साल की तुलना में पुलिसकर्मी सात हैं, जोकि पहले दो थे। यहां पर निजी स्कूलों और अकादमी के बच्चाें का सेंटर है। इस कारण स्कूल संचालक गांव के लोगों द्वारा दबाव बनाते हैं, नहीं तो बाहरी हस्तक्षेप की कोई बात नहीं है। गांव की पंचायत और ड्यूटी स्टाफ द्वारा नकल पर नियंत्रण करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले हुई परीक्षा में बिल्कुल भी नकल नहीं करने दी गई है।
- सुरेंद्र हुड्डा, प्रधानाचार्य, राजकीय माडल वमावि रिठाल।