फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, rohtak rape, crime, haryana, rohtak, girls

बच्ची को उठाकर दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने पकड़कर पीटा

Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 23 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape, rohtak rape, crime, haryana, rohtak, girls
Rape - फोटो : Demo Pic
छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़कर धुन दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और वहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी के खिलाफ बच्ची की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सदर थाने के एक गांव में छह साल की बच्ची बुधवार दोपहर को अपने घर से घेर में जा रही थी। उस दौरान ही गांव में दुकान करने वाले युवक मोनू ने उसे पकड़ लिया और उसे अपने घेर में लेकर चला गया। यहां उसने बच्ची को कमरे में करके उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने रोना शुरू कर दिया। बच्ची के शोर मचाने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग घेर में पहुंच गए। यहां आरोपी बच्ची के कपड़े उतारे हुए थे, जिस पर लोग भड़क गए। आरोपी मोनू भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई करनी शुरू कर दी। इस मामले में बच्ची ने खुद ही पुलिस के सामने बयान दिए, जिसने पुलिस को बताया कि दुकान वाला भैया मुझे घेर में लेकर गया और वहां मेरे कपड़े उतार दिए। बच्ची ने यह भी बताया कि भैया ने मुझे धमकाया भी था। एएसआई देवी रानी ने बताया कि बच्ची की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed