फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, rohtak, crime, police, school, girl, haryana, sex crime

स्कूल से लौट रही पूर्व सरपंच की पांच साल की पोती से दुष्कर्म

Tue, 12 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 12 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
rape, rohtak, crime, police, school, girl, haryana, sex crime
सिविल अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही - फोटो : Demo pic
स्कूल से लौट रही पूर्व सरपंच की पांच साल की पोती के साथ किसी ने हैवानियत की है। दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने बच्ची का गला घोंटने के बाद मरा समझकर झाड़ियों में फेंक दिया था। समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजन बच्ची को खोजते हुए पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली। बच्ची इतनी घबराई हुई थी कि उसने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। परिजनों ने बच्ची को कलानौर के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन यहां से उसे सिविल अस्पताल रोहतक रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डॉ. रविन्द्र और कलानौर थाना एसएचओ जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  पूर्व सरपंच के शिक्षक बेटे को दो बेटी और एक बेटा है। छोटी बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। वह सोमवार को स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर 1.35 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी। बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की मां दोपहर करीब 2 बजे स्कूल पहुंची। यहां पता चला कि बच्ची छुट्टी के बाद स्कूल से चली गई थी। बच्ची की मां स्कूल से बाहर निकलकर सड़क पर आई तो सामने से गांव के ही एक बुजुर्ग बच्ची को उठाकर ला रहे थे। बच्ची खून से लथपथ थी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर घर चले गये। फिर परिजनों ने उसे कलानौर के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही सिविल अस्पताल में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झाड़ियों के पास रो रही थी बच्ची

जो बुजुर्ग बच्ची को लेकर उसकी मां के पास पहुंचे थे उनका कहना है कि वह ऑटो से उतरकर घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कुछ दूरी पर चले तो बच्ची के रोने की आवाज आई। इसके बाद वह झाड़ियों के पास गये तो बच्ची को लहूलुहान हालत में रोते देखा। उन्होंने तत्काल बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकला। बच्ची बहुत घबराई हुई थी। उसने बुजुर्ग से कहा कि उसे बुखार है। इसके बाद बच्ची ने बुजुर्ग से अपना बैग पकड़ने की बात कही। बच्ची का बैग खून में सना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची बोली कि अंकल जान से मार देंगे

जब बच्ची परिजनों को मिली तो उन्होंने उससे घटना के बारे में पूछा। जैसे-तैसे करके बच्ची ने परिजनों के सामने कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो अंकल जान से मार देंगे। इसके बाद बच्ची एक बार भी परिजनों के सामने कुछ नहीं बोली। कुछ ही देर बाद खून बहना शुरू हो गया तो परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे।

 
पुलिस को आशंका, परिचित ने की घिनौनी हरकत


जिस स्कूल में बच्ची पढ़ती है वह उसके घर से अधिक दूरी पर नहीं है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी परिचित ने ही घिनौनी हरकत की है। आरोपी की तलाश में पुलिस गांव में सबूत जुटा रही है। डीएसपी का कहना है कि फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ऐसी घिनौनी हरकत वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed