{"_id":"57894a834f1c1b5e1b13da23","slug":"rape-rohtak-crime-police-gangrape-women-haryana-sex-crime-student-bhiwani-victim-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद छात्रा का गला दबाया, मरा समझ झाड़ियों में फेंककर भाग गये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद छात्रा का गला दबाया, मरा समझ झाड़ियों में फेंककर भाग गये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 16 Jul 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के कारण भिवानी की गैंगरेप पीड़ित छात्रा की सेहत में नहीं हो रहा सुधार
- फोटो : Demo pic
गैंगरेप पीड़ित छात्रा से फिर गैंगरेप करके उसकी हत्या का प्रयास किया गया था। उसके साथ मारपीट कर गला दबाया गया था। छात्रा के बेहोश होने पर मरा समझकर आरोपी उसे सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंककर भाग गये। मारपीट करने और गला दबाने की वजह से छात्रा की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। छात्रा को अब पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, एसपी राकेश आर्य ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए भिवानी में दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं, मामले में एससी-एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराएं नहीं लगाई गई हैं। एसपी ने जांच के दौरान इन धाराओं को लगाने की बात कही है।
भिवानी की रहने वाली छात्रा शहर के एक कालेज में पढ़ती है। बुधवार को कार सवार पांच युवकों ने कॉलेज के पास से उसका अपहरण कर लिया था। कार में जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। बेहोशी की हालत में छात्रा सुखपुरा चौक के पास पावर हाउस के नजदीक झाड़ियों में मिली थी। सिविल अस्पताल में उपचार के बाद होश में आने पर उसने पुलिस के सामने बयान देते हुए पूरी घटना के बारे में बताया था। पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर भिवानी के पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अमित उर्फ बिट्टू, राजू उर्फ जगमोहन, संदीप, मौसम और आकाश को नामजद किया गया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया था कि तीन साल पहले भी इन युवकों ने भिवानी में उसका अपहरण करके गैंगरेप किया था। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस ने केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया था। इसके बाद पीड़िता को अदालत की शरण लेनी पड़ी थी। मामले में आरोपी 50 लाख देकर पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि समझौता नहीं करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ फिर हैवानियत की है। जबकि पीड़ित परिवार उनके डर से रोहतक में रहने लगा था। उधर, शुक्रवार को छात्रा की हालत खराब होने के कारण उसे सिविल अस्पताल से पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या करने का प्रयास किया। इसके लिए उसका गला दबाया गया और उसे बेहोशी की हालत में झाड़ियों में फेंक दिया गया। अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।