{"_id":"58769ca74f1c1b7840ba83ac","slug":"rape-kidnapp-crime-girl-haryana-rohtak-delhi-police-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद सातवीं की छात्रा को सड़क पर फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद सातवीं की छात्रा को सड़क पर फेंका
Updated Thu, 12 Jan 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
रोहतक से अपरहण कर आरोपियों ने खरखौदा में नाबालिग से किया दुष्कर्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो आरोपियों ने शहर से एक सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर खरखौदा में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी छात्रा को हिसार रोड पर फेंककर फरार हो गये। शहर थाने में दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।
शहर की एक कालोनी निवासी नाबालिग ने बताया कि वह 24 दिसंबर को घर पर अकेली थी। माता पिता किसी काम से घर से बाहर गये थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और भाभी की बीमारी की खबर दी। छात्रा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला को भाभी कहती है। दोनों युवक भाभी के पहचान के थे। आरोपियों ने कहा कि भाभी अस्पताल में भर्ती है। छात्रा उनकी बाइक पर बैठकर अस्पताल चल दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि पीछे बैठे युवक ने मुंह दबा लिया और खरखौदा के एक मकान में ले गए। यहां एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे अगले दिन हिसार रोड पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्रदीप उर्फ मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार देर रात को आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।