फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, gange rape, merriage, kidnapp, crime, girl, haryana, rohtak, delhi, police, student, protest

ढाई घंटे के प्रदर्शन के बाद आरोपी गिरफ्तार, फिर किया दाह संस्कार

Tue, 10 Jan 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 10 Jan 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
rape, gange rape, merriage, kidnapp, crime, girl, haryana, rohtak, delhi, police, student, protest
पीजीआई डैड हाउस से दिल्ली बाईपास तक छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
लापता होने के 13 दिन बाद मृत मिली दसवीं की छात्रा की मौत मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी और संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के परिजनों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ पीजीआई डैड हाउस से लेकर दिल्ली बाईपास तक करीब ढाई घंटे तक जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख शाम चार बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार किया। एसआई धर्मवीर ने बताया कि मामले में आरोपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


छात्रा के परिजन सुबह नौ बजे ही पीजीआई के डैड हाउस पर इकट्ठा हो गये थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन और मोहल्लावासी छात्रा का शव लेकर आईजी ऑफिस की तरफ पैदल ही चल दिये। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ रास्ते भर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में परिवार की महिलाएं भी शामिल रहीं। इस बीच कई जगहों पर पुलिस ने परिजनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन परिजन शव को आईजी ऑफिस ले जाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख डीएसपी विजय जाखड़ और पीजीआई एसएचओ मंजीत टीम सहित मौके पर पहुुंचे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को मेडिकल मोड़ के पास रोक लिया। डीएसपी ने परिजनों से करीब आधा घंटे बातचीत कर छात्रा का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद परिजन शव लेकर आईजी ऑफिस की तरफ चल दिये। यहां से परिजनों ने शव को गाड़ी में रख लिया। पुलिस ने परिजनों को दिल्ली बाईपास पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। स्थिति काबू में करने के  लिए डीएसपी ने दो घंटे के अंदर आरोपी लड़के को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को छात्रा के दादा के घर पर रख दिया। छात्रा के दादा दिल्ली बाईपास पर एक खाली प्लाट में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरावड़ पुल के नीचे कराई आरोपी शिनाख्त

दिल्ली बाईपास पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। शाम करीब चार बजे पुलिस अधिकारी छात्रा के दो परिजनों को अपने साथ गाड़ी में लेकर गये। दिल्ली रोड स्थित खरावड़ पुल के नीचे पुलिस की गाड़ी में आरोपी और उसके पिता को लाया गया। छात्रा के भाई ने युवक की पहचान की। इसके बाद पुलिस बाप-बेटा को सांपला थाने ले गई।


शव मिलने के 34 घंटे बाद अंतिम संस्कार

पुलिस ने मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्त में दिखाया तो परिजन छात्रा के अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। छात्रा का शव मिलने के करीब 34 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया। करीब दो घंटे तक शव को दिल्ली बाईपास पर रखा गया।

जिस लड़के पर परिजनों ने आरोप लगाए थे उसे काबू कर लिया गया है। पुलिस दो दिन में मामले का खुलासा कर देगी। फिलहाल लड़के से पूछताछ की जा रही है।
- विजय जाखड़, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed