फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape, alone girl, hardoi, uttar pradesh, rohtak, arrest

घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 22 Sep 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
rape, alone girl, hardoi, uttar pradesh, rohtak, arrest
rape - फोटो : demo pic
शहर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाने में संजय कालोनी के राधेश्याम के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला थाना पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यूपी के हरदोई जिला स्थित मंदरावा की रहने वाली पीड़िता का परिवार पिछले काफी समय से शहर में ही रहकर कामकाज करता है। किशोरी का आरोप है कि वह 20 जुलाई को अपने घर पर अकेली थी। घर के सभी लोग मजदूरी करने गये थे। तभी संजय कालोनी का राधेश्याम घर में घुस गया। यहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो उसकी और परिवार के लोगों की हत्या कर देगा। आरोपी की धमकी के बाद किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। मंगलवार को किशोरी अपने घर के आंगन में खड़ी थी। तभी आरोपी घर के बाहर आया और इशारे करने लगा। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी को देख लिया। फिर किशोरी की मां ने उससे सारी बात पूछी। तब युवती ने सारी बातें अपनी मां को बताई। तब मामले की शिकायत महिला थाने में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed