Rohtak: रेलवे कर्मी को कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर 50 हजार ठगे, सिटी थाने में केस दर्ज
रेलवे कालोनी निवासी अमित ने दी शिकायत में बताया कि उसने एक माह पहले ऐप के माध्यम से 2 लाख 87 हजार रुपये लोन लिया था। 17 जून को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने कहा कि वह उस ऐप से बोल रही हूं, जहां से आपने लोन लिया है। आपके लोन की ब्याज दर ज्यादा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में रेलवे कर्मी को कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर एक युवती ने 50 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में रेलवे कर्मी ने सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। रेलवे कालोनी निवासी अमित ने दी शिकायत में बताया कि उसने एक माह पहले ऐप के माध्यम से 2 लाख 87 हजार रुपये लोन लिया था। 17 जून को उसके मोबाइल पर कॉल आई।
कॉल करने वाली युवती ने कहा कि वह उस ऐप से बोल रही हूं, जहां से आपने लोन लिया है। आपके लोन की ब्याज दर ज्यादा है। आप रि-लोन ले सकते हैं, जिसकी ब्याजदर कम होगी। शाम छह बजे तक अप्लाई करना होगा, नहीं तो ऑफर खत्म हो जाएगा। इसके लिए 50 हजार रुपये की राशि तत्काल जमा करवाएं। अमित ने विश्वास करके राशि बताए गए अकाउंट में जमा करवा दी।
घर से कालेज आई बीए फाइनल की छात्रा वापस नहीं लौटी
रोहतक में घर से सुबह राजकीय महिला कालेज में पढ़ने आई बीए अंतिम वर्ष की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परेशान पिता ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सांपला से भी लापता हो गई 18 साल की युवती
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी राजकीय महिला कालेज में पढ़ती है। साथ ही बीए फाइनल की छात्रा है। वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कालेज में पढ़ने आई थी। समय पर घर नहीं पहुंची तो चिंता हुई। उसने कालेज व छात्रा की सहेलियों के पास पूछताछ की। साथ ही रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन बेटी का सुराग नहीं लग सका। उधर, खेड़ी सांपला से 18 साल की युवती अचानक घर से लापता हो गई। पिता ने थाने में शिकायत दी है कि वीरवार को वह घर पर नहीं था। करीब सात बजे बेटी अचानक कहीं चली गई।