फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   protest, haryana, dead body, arrest, court, student, kidnapping

प्रदर्शन के बाद आरोपी छात्र को गिरफ्तार करने का दावा, दूसरे दिन कोर्ट में नहीं किया पेश, इनकार

Wed, 11 Jan 2017 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 11 Jan 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
protest, haryana, dead body, arrest, court, student, kidnapping
दसवीं की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़ - फोटो : amar ujala
लापता होने के 13 दिन बाद मृत मिली दसवीं की छात्रा की मौत मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। एक दिन पहले परिजनों के प्रदर्शन के बाद आरोपी छात्र की गिरफ्तारी का दावा करने वाली पुलिस ने दूसरे दिन उसे अदालत में पेश नहीं किया। अब पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सांपला थाने के एसएचओ राजबीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें अपने स्तर पर जांच कर रही हैं। पुलिस ने करीब 20 लोगों से पूछताछ के बाद कई अहम सबूत जुटाने का दावा किया है। पुलिस के शक के दायरे में छात्रा के भी करीबी आ गए हैं। पुलिस हर पहलू से जांच का दावा कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इस्माइला गांव में 8 जनवरी को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में दसवीं की छात्रा का सड़ागला शव मिला था। छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पीजीआई से लेकर दिल्ली बाईपास तक करीब ढाई घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रा के परिजनों का कहना था जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक वह छात्रा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया था। छात्र को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाना था, लेकिन पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। छात्रा के परिजन मामले में पुलिस की भूमिका पर शुरू से ही सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


26 दिसंबर के बाद नहीं हुई बात : आरोपी छात्र

सूत्रों का कहना है कि आरोपी छात्र पुलिस की हिरासत में है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में उसने खुद को बेकसूर बताया है। छात्र का कहना है कि 26 दिसंबर को छात्रा के साथ तिलियार लेक घूमने के बाद उसे दिल्ली बाईपास पर छोड़ दिया था। इसके बाद उसकी छात्रा से बात नहीं हुई। छात्र का कहना है कि 26 दिसंबर को उसे छात्रा ने फोन करके सांपला बुलाया था। इसके बाद दोनों दिल्ली रोड स्थित एक होटल में दो घंटे तक रुके। होटल में खाना खाने के बाद स्कूटी से दोनों तिलियार आ गये। तिलियार में करीब आधा घंटे घूमने के बाद छात्रा को दिल्ली बाईपास पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की लोकेशन तलाशने में जुटी पुलिस

दसवीं की छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने उसकी लोकेशन तलाशनी शुरू कर दी है। पुलिस उन जगहों की सीसीटीवी फु टेज जुटा रही है जहां छात्रा गई थी। दिल्ली रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फु टेज भी खंगाली जाएगी। क्योंकि छात्रा के पास दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी एक टिकट मिला था। पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली बाईपास और छात्रा के दादा-दादी के घर के आसपास की सीसीटीवी फु टेज खंगाली। उस होटल का फुटेज भी खंगाली गई है जहां पर छात्र ने अपहरण के दिन रुकने की बात कही है।

छात्रा के करीबी पर गहराया पुलिस का शक

छात्रा की मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस का शक छात्रा के करीबियों पर भी है। मामले में पुलिस छात्रा के करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस के पास केस से जुड़े कई अहम तथ्य हाथ लगे हैं। इस कारण पुलिस कई लोगों को संदेह के घेरे में रख रही है। पुलिस ने छात्र के सहपाठियों से भी बात की है। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

 
मौके पर जाकर फिर की जांच पड़ताल

मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस दिन भर ईस्माइला गांव और शव बरामद होने की जगह पर जांच करती रही। इस दौरान पुलिस ने मामले से जुडे़ सबूत जुटाने के प्रयास किये। पुलिस ने आरोपी छात्र सहित कई मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की तैयारी कर ली है, ताकि पता चल सके कि छात्रा और छात्र की किस-किस से बात होती थी। इनमें छात्रा की सहेली और छात्र के दोस्तों के मोबाइल नंबर शामिल हैं।

आरोपी छात्र को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- विजय जाखड़, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed