{"_id":"62684b2b990b91425276b48a","slug":"prostitution-busted-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार का भंडाफोड़: रोहतक में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दिल्ली की पांच लड़की व दो स्थानीय नाबालिग लड़के काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देह व्यापार का भंडाफोड़: रोहतक में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दिल्ली की पांच लड़की व दो स्थानीय नाबालिग लड़के काबू
Wed, 27 Apr 2022 01:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:12 AM IST
सार
देर रात आईएमटी थाने में देह व्यापार का केस दर्ज किया गया। आरोपियों को आज पुलिस अदालत में पेश करेगी। एक कमरे के अंदर अवैध धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने दिल्ली बाईपास पर नहर की पटरी के साथ लगते एक कमरे पर छापा मारा, जहां स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों व दो लड़कों को काबू किया है। लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि लड़के स्थानीय एवं नाबालिग बताए गए हैं।
विज्ञापन
आईएमटी थाने के कार्यकारी प्रभारी एसआई रत्न सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस सर्च अभियान चला रही है। सर्च अभियान के दौरान जेएनएल व भालौठ ब्रांच की पटरी के किनारों पर जांच पड़ताल की गई। इसी बीच पटरी के नजदीक एक स्पा सेंटर मिला।
विज्ञापन
जांच की तो सेंटर में दिल्ली से आई पांच लड़की व दो लड़के थे। पूछताछ में पता कि लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया गया है। देर रात मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन