फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prisoner of Charkhi Dadri dies in Rohtak PGI, police accused for assault in custody

Haryana: चरखी दादरी के बंदी की रोहतक पीजीआई में मौत, पुलिस हिरासत में मारपीट का आरोप

Sun, 30 Jul 2023 09:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 09:23 PM IST
सार

डीएसपी ने जांच का भरोसा दिया है। 25 जुलाई को पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार किया था। 50 वर्षीय जोगेंद्र उर्फ बल्लू गांव कन्हेटी का रहने वाला है। पुलिस ने तीन सदस्यीय बोर्ड से पोस्टर्माटम कराया है। रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
Prisoner of Charkhi Dadri dies in Rohtak PGI, police accused for assault in custody
बंदी की मौत मामले में जांच को लेकर मांग को लेकर लघु सचिवालय पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में सुनारिया जेल में बंद चरखी दादरी के गांव कन्हेटी निवासी 50 वर्षीय जोगेंद्र उर्फ बल्लू की तबीयत बिगड़ गई। उसे पीजीआई में दाखिल कराय गया, जहां शनिवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 25 जुलाई को पुलिस हिरासत में उसे पीटा गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फरवरी 2022 में कान्ही निवासी शीशपाल ने शिकायत दी थी कि उससे चरखी दादरी जिले के गांव कन्हेटी निवासी जोगेंद्र उर्फ बल्लू व उसके बेटे को 1.69 लाख रुपये में पशु बेचे थे। पशुओं के लेन-देन के बीच में रोडवेज के पूर्व ड्राइवर रामचन्द्र निवासी गांव अच्छेद जिला झज्जर शामिल थे। वह पैसे मांगने जाता है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 व 506 के तहत मामला दर्ज किया था। अब 25 जुलाई को आरोपी जोगेंद्र उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया था। अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। 29 जुलाई को उसकी जेल में तबीयत बिगड़ गई। उसे पीजीआई लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, पुलिस ने किया उत्पीड़न, डीएसपी को सौंपी एएसआई की रिकाॅर्डिंग
रविवार को कन्हेंटी गांव से ग्रामीण व परिजन सरपंच अजय के नेतृत्व में रोहतक पहुंचे और पीजीआई के डेड हाउस में मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बोले, पुलिस हिरासत के दौरान मारपीट की गई, जिसके चलते जोगेंद्र उर्फ बल्लू की मौत हुई है। सबूत के दौरान पर एएसआई की कॉल रिकाॅर्डिंग भी दी। डीएसपी ने लिखित लेकर जांच का भरोसा दिया।

बंदी जोगेंद्र का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। साथ ही मामले की मजिस्ट्रेट के द्वारा जांच की जाएगी। पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
बंदी के परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी। डीएसपी नरेंद्र कुंडू रविवार को छुट्टी पर थे, इसके चलते उन्होंने शिकायत ली है। -डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed