{"_id":"57928cd14f1c1b7a41c4ca55","slug":"principal-molestated-intern-girl-students-girl-student-beaten-principal-beaten-principal-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी आवास के सामने धरना दे रही दो छात्राएं बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी आवास के सामने धरना दे रही दो छात्राएं बेहोश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क के सामने दिया धरना, एसपी के आश्वासन पर खत्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेआर किसान होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के चेयरमैन और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता एसपी आवास पहुंच गये। उनके साथ कालेज के कई छात्र-छात्राएं भी थे। एसपी राकेश आर्य के नहीं मिलने पर एबीवीपी कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के साथ मानसरोवर पार्क के सामने धरने पर बैठ गये। रात में धरने पर बैठी दो छात्राओं की हालत खराब हो गई। उन्हें तत्काल पीजीआई के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। देर रात एक छात्रा को होश आ गया लेकिन दूसरी छात्रा को होश नहीं आया था। माना जा रहा है कि दो दिनों से धरना प्रदर्शन करने और ठीक से भोजन-पानी नहीं लेने की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई है।
मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ एसपी आवास पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को देखते पुलिस ने आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी थी। वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। दो छात्राओं के बेहोश हो जाने के बावजूद जब प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुए तो डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म कराने के लिए उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर भी प्रदर्शनकारियों ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों की एसपी से फोन पर बात कराई। एसपी की ओर से सुबह मुलाकात कर बातचीत करने के आश्वासन पर देर रात धरना खत्म कर दिया गया।
वहीं, एबीवीपी के मेडिविजन आयाम के प्रदेश संयोजक डॉ. नवीन शर्मा ने कहा कि न्याय की लड़ाई में उनका संगठन छात्राओं के साथ है। कहा कि इस संबंध में एबीवीपी का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक और हेल्थ विवि के कुलपति से मिलकर ज्ञापन देगा। मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की जाएगी। जांच के बाद यदि अन्य आरोपियों को भी तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक रोहित अहलावत ने कहा कि छात्रा ने प्राचार्य, चेयरमैन और निदेशक के खिलाफ शिकायत दी है, लेकिन वे गिरफ्तार नहीं हुए।