{"_id":"57ace6e44f1c1b3a1cee5f1f","slug":"police-thief-public-party-friends-rohtak-haryana-women-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चोरों ने किराना दुकानदार और किसान की जेब से 90 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चोरों ने किराना दुकानदार और किसान की जेब से 90 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 12 Aug 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
thief
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में महिला चोर गिरोह सक्रिय हो गया है जो आटो में जाने वालों को अपना शिकार बना रहा है। गिरोह ने बृहस्पतिवार को सांघी के किराना दुकानदार और बोहर के किसान को अपना निशाना बनाया और उनके 90 हजार रुपये उड़ा दिए। महिलाएं उनके साथ आटो में बैठी थीं। उन्होंने अपने साथ लिए बच्चे को ठीक से बैठाने का बहाना बना जेब से रुपये गायब कर दिए। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
बोहर के किसान रामभगत बृहस्पतिवार को पत्नी सोना देवी के साथ भिवानी स्टैंड पर बैंक में आए थे। यहां उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और आटो में बैठकर आने लगे। भिवानी स्टैंड से आटो में एक महिला सवार हुई, जिसने अपनी गोद में एक बच्चे को लिया था। रामभगत ने बताया कि वह महिला बच्चे को इधर-उधर करती हुई ठीक से बैठा रही थी। उनको पता ही नहीं चला कि उनकी जेब से कुछ निकाल लिया गया है। वह महिला शांतमई चौक पर उतरकर चली गई। रामभगत ने घर जाकर देखा तो उसकी जेब में रखे पचास हजार रुपये गायब थे। पीड़ित किसान ने अर्बन एस्टेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
सांघी के रहने वाले राजेश किराना की दुकान करते हैं। राजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी दीप्ति के साथ गोहाना अड्डे से पुराना बस स्टैंड के लिए आटो में सवार हुए थे। उसी समय दो महिलाएं तेजी से आईं और आटो में आकर बैठ गईं। इसमें से एक ने बच्चे को गोद में ले रखा था और वह महिला ही राजेश के बराबर में बैठ गई। आटो जब सर छोटूराम चौक से शांतमई चौक की तरफ मुड़ा तो उन महिलाओं ने उसे रुकवाया और वह बच्चे का इलाज कराने की बात कहते हुए हास्पिटल के सामने उतर गईं। राजेश ने पुराना बस स्टैंड के पास आटो से उतरकर देखा तो उसकी जेब में रखे चालीस हजार रुपये गायब थे। उसने सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।