{"_id":"58efe5854f1c1bc342cf71a1","slug":"police-crime-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 14 Apr 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और बुलेट सवार चार बदमाशों ने वीरवार रात को चमारियां रोड पर पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शुक्र रहा कि मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई मुकेश ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल सज्जन, विश्वजीत, रमेश और महाबीर के साथ चमारियां रोड नजदीक रामकरण अखाड़े पर मौजूद था। तभी गांव चमारियां की तरफ से दो बाइक आती हुई दिखाई दीं। नजदीक आने पर देखा तो बुलेट मोटरसाइकिल व एक अन्य पर दो-दो लड़के सवार थे।
पुलिस ने दोनों बाइक को रुकवाने का इशारा किया तो दोनो बाइक सवार लड़कों ने अपनी-अपनी बाइकों को वापस मोड़कर चमारियां की तरफ भागे। पुलिस पार्टी ने पीछा करना शुरू किया तथा बाइक सवारों को आत्मसर्मपण के लिए कहा। चारों लड़को ने चिल्लाकर कहा की हमारा पीछा करना छोड़ दो नही तो जान से मारे जाओगे। वे पुलिस पार्टी सहित लगातार दोनों बाइक का पीछा करता रहे। थोड़ा आगे जाने के बाद एक बाइक सवार ने कहा कि बोबी गोली मार दे नहीं तो पकडे़ जाएंगे। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने पुलिस पार्टी की तरफ पीछे मुड़कर हथियार लहराकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली सरकारी गाड़ी की ड्राइवर साइड के शीशे पर लगी। फिर उसी लड़के ने दूसरा फायर किया जो सरकारी गाड़ी के सामने वाले बाई तरफ के साइड पीलर में लगी। इसके बाद भी पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा जारी रखा। पुलिस पार्टी दोनों मोटरसाइकिलों के नजदीक पहुंची ही थी कि मोटरसाइकिल सवारों ने मोटरसाइकिलों को सड़क के नीचे उतार दिया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लड़के मोटरसाइकिलों सहित नीचे गिर गए। इसके बाद पुलिस ने चारों लड़कों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान परमजीत निवासी सैनिक कालोनी रोहतक, कपिल वासी शिव नगर, भिवानी चुंगी रोहतक, मंजीत कुताना कालोनी गद्दी खेड़ी रोड और गिरजाशंकर उर्फ बोबी निवासी बगौरा तह महंगाव जिला भीण्ड मध्य प्रदेश हाल निवासी सैनिक कालोनी के तौर पर हुई है। पुलिस ने गिरजाशंकर उर्फ बोबी से एक पिस्तौल मेड इन अमेरिका बरामद की है। इसके अलावा अन्य आरोपियों से भी हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों के पास एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।