{"_id":"626d72d03b38c609f2346a77","slug":"police-caught-robbery-accused-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पुलिस ने ढाई करोड़ की लूट के शक में दी दबिश, दिल्ली की 91 लाख की लूट का आरोपी हाथ आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: पुलिस ने ढाई करोड़ की लूट के शक में दी दबिश, दिल्ली की 91 लाख की लूट का आरोपी हाथ आया
Sat, 30 Apr 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:03 PM IST
सार
पुलिस ने सांपला निवासी नकुल उर्फ अंकित को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सांपला थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सेक्टर एक में हुई ढाई करोड़ की लूट के शक में पुलिस ने सांपला में दबिश दी। करोड़ों की लूट का तो खुलासा नहीं हो सका, लेकिन दिल्ली के करोलबाग की 91 लाख की लूट का आरोपी सांपला निवासी नकुल उर्फ अंकित काबू आ गया। उसके पास देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है। सांपला थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अपराध जांच शाखा प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश ने बताया कि सात मार्च को दिल्ली के एक कारोबारी के कर्मचारी मनोज कुमार अपने साथी शिवम के साथ चांदनी चौक से 91 लाख रुपये लेकर आ रहे थे। रास्ते में रोहतक रोड की तरफ जाने वाले फैज रोड की रेड लाइट पर चार-पांच युवकों ने रोक लिया।
विज्ञापन
पहले तो स्कूटी गिरा दी। इसके बाद आंखों में स्प्रे मारकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। डीजीबी थाने में केस दर्ज हुआ था। दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए साफ किया था कि सोनू दरियावपुर गैंग ने वारदात अंजाम दी। मामले में दिल्ली पुलिस ने पीछा करते हुए आरोपी रोहतक निवासी नरेंद्र उर्फ छोटू, नसीम, विक्की उर्फ नरेश, सागर उर्फ भोला व दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से लूट की 39 लाख की रकम भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
मनाली जा रहे थे लूट के बाद, पंजाब के राजपुरा में धरे गए
दिल्ली पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया था कि लूट के बाद आरोपी मनाली घूमने जा रहे थे। दिल्ली पुलिस को इसकी भनक लग गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आरोपियों केे जीटी रोड पर पीछा किया। इसके बाद पंजाब के राजपुरा के पास उन्हें धर दबोचा।
लूट के डेढ़ लाख लेकर चला गया अमृतसर, फिर उज्जैन
अब रोहतक पुलिस ने मामले में सांपला निवासी नकुल उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अंकित ने बताया कि वारदात के बाद उसे डेढ़ लाख रुपये दिए गए। कहा गया कि अभी तो खर्चा पानी ले लीजिए, बाकी हिसाब बाद में करेंगे। इसके बाद वह पहले पंजाब के अमृतसर चला गया। वहां पर 15 दिन तक रहा। वहां से मध्यप्रदेश के उज्जैन में चला गया।
जब पैसे खत्म हो गए तो वापस सांपला आ गया। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई कि सांपला निवासी नकुल लूट में शामिल रहा है। रोहतक पुलिस ढाई करोड़ की लूट को लेकर पहले ही परेशान है। तुरंत दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी तो दिल्ली की 91 लाख की लूट का आरोपी है।