{"_id":"b6901d9c6f8360251ddf3c48f71147c2","slug":"police-arrested-one-youth-with-drugs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनी पुलिस, 1.32 किलो अफीम लेकर आया सप्लाई करने आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनी पुलिस, 1.32 किलो अफीम लेकर आया सप्लाई करने आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 06 Sep 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-1 ने स्टिंग करके जींद के एक आरोपी को एक किलो 320 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। पुलिस ने ग्राहक बनकर सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आरोपी रोहतक में अफीम की सप्लाई देते समय दबोचा गया। हालांकि दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है।
सीआईए-वन एसएचओ मनोज वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि जींद जिले के निवासी रोहतक में ड्रग सप्लाई कर रहे हैं। एसआई कर्मबीर की टीम ने स्टिंग ऑपरेशन करने का प्लॉन बनाया। पुलिस ने राजेश कुमार निवासी नगूरा जिला जींद से ग्राहक बनकर संपर्क किया।
राजेश ने अपने साथी सुमित निवासी नंदगढ़ जिला जींद को अफीम लेकर रोहतक भेज दिया। पुलिस टीम ने अग्रसेन चौक पर सप्लाई लेेने के बहाने सुमित को बुलाकर दबोच लिया। सुमित के पास से 1 किलो 320 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने सप्लाई के लिए प्रयोग की गई कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपी राजेश और सुमित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुमित को अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि ड्रग सप्लाई करने के लिए बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है।