फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   police arrested inso student for burnign efgy of cm in rohtak

चले थे सीएम का पुतला जलाने, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर दबोचा

Sat, 10 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 10 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज में छात्र हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी इनसो कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के सामने हंगामा किया। सीएम का पुतला फूंकने को लेकर कार्यकर्ता और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भिड़ गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांज दी और पुतला छीनकर 17 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इससे पहले, शुक्रवार सुबह 11 बजे इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉलेज गेट के सामने पहुंचे। यहां सुरक्षा के मद्देनजर पहले से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। कार्यकर्ताओं ने मृतक छात्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता पीछे से सीएम का पुतला लेकर कॉलेज में घुसने लगे। जैसे ही कार्यकर्ता पुतला जलाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों के बीच भिडंत हो गई। पुलिस पुतला छीनने की कोशिश करती रही तो कार्यकर्ता उसे जलाने की जिद पर अड़े थे। आखिर में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांज दी और पुतला छीन लिया। इस दौरान भगदड़ मच गई और कुछ कार्यकर्ता इधर-उधर हो गए। पुलिस ने मौके पर इनसो प्रदेशाध्यक्ष समेत 17 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। पूरे घटनाक्रम के बाद कॉलेज कैंपस और गेट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। डीएसपी अमित भाटिया ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी हाल में कॉलेज का माहौल न बिगड़ने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी
हंगामे के दौरान पुलिस ने इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, शक्ति, रामबीर बड़ाला, नवीन, अभिषेक, दिनेश, सुनील, रोहित, सौरभ, मनीष, संजय, दिनेश, डेविड, अश्वनी कुमार, रोहित, नितेश और सुभाष को गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में सभी की जमानत मंजूर हो गई।

बाहर हंगामा तो अंदर क्लॉस
शुक्रवार को जिस समय कॉलेज गेट पर हंगामा चल रहा था, उस समय कॉलेज में कक्षाएं चलती रही। हालांकि क्लास में बच्चों की संख्या थोड़ी कम दिखाई दी, लेकिन फिर भी कॉलेज कैंपस का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाने की कोशिश की गई। पुलिस बल के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन ने भी सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त किए हैं।

कॉलेज का माहौल बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं कार्यकर्ता : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण का कहना है कि कॉलेज में पढ़ाई शांतिपूर्वक चल रही है। जो लोग हंगामा कर रहे हैं उनका कॉलेज से कोई मतलब नहीं है। कॉलेज प्रबंधन वारदात को लेकर गंभीर है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए कॉलेज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाए। शुक्रवार को भी हम एसपी से मिले हैं।


डीएसपी ने दबाया मेरा गला : प्रदेश देशवाल
प्रदीप देशवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हम पर लाठीचार्ज किया है। डीएसपी ने मेरा गला भी दबाया था। हालांकि किसी तरह मैंने अपना गला छुड़ाया। साजिश के तहत लाठीचार्ज किया गया, लेकिन इनसो पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed