{"_id":"57d815514f1c1b193bd48287","slug":"police-arrest-crime-police-arrested-wanted-criminal-case-jitendra-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश जितेंद्र को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश जितेंद्र को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जितेंद्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी व्यापारी की हत्या करने रोहतक आ रहे कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ जेके को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद सांपल रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पुलिस से बचने के लिए जेके ने स्टेशन के बाहर नाकेबंदी करके खड़े सीआईए-2 इंचार्ज राकेश सैनी पर गोली चला दी, जिसमें सैनी बाल-बाल बच गये। पुलिस की तरफ से चलाई गई दो हवाई फायरिंग के बाद जेके को दबोच लिया गया। पुलिस को जेके के पास से दो देसी पिस्तौल और छह कारतूस मिले हैं। पुलिस ने जितेंद्र को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। व्यापारी की हत्या की सुपारी जेल में बंद जितेंद्र के दोस्त सुनील ने दी थी। सुनील और जितेंद्र व्यापारी अशोक काका की हत्या के आरोप में जेल में बंद थे। कुछ दिन पहले ही जितेंद्र को जमानत मिली थी।
सोमवार को सीआईए-2 प्रभारी राकेश सैनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि टिटौली का कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ जेके वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह ट्रेन से सांपला रेलवे स्टेशन पर आ रहा है। इस पर राकेश सैनी ने दो टीमों को अलग-अलग जगह तैनात कर दिया। सैनी खुद रेलवे स्टेशन के बाहर नाकेबंदी करके खड़े हो गये। कुछ देर बाद जेके सांपला रेलवे स्टेशन से बाहर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने राकेश सैनी पर गोली चला दी। सैनी ने जमीन पर लेटकर खुद को बचाया। फिर पुलिस टीम ने जेके को पकड़ने और खुद का बचाव करने के लिए घेराबंदी करके दो हवाई फायरिंग की और जितेंद्र को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में जितेंद्र ने खुलासा किया कि वह आर्य नगर स्थित एक व्यापारी की हत्या करने के लिए रोहतक आ रहा था। वारदात को अंजाम देने से पहले वह सांपला में अपने दोस्त के पास गया था। पुलिस ने जितेंद्र के पास से एक देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किये हैं। इसके अलावा उससे एक बैग मिला है, जिसमें एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस मिले हैं। जितेंद्र के खिलाफ सांपला थाने में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपी के हलालपुर से खरीदे थे हथियार
कुख्यात बदमाश जितेंद्र ने पुलिस पर जिस अवैध हथियार से फायरिंग की उसे यूपी के हलालपुर से खरीदे थे। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र से मिली दोनों पिस्तौल और कारतूस यूपी से खरीदी गई थी। पुलिस जितेंद्र से हथियार बेचने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जितेंद्र ने व्यापारी की हत्या के लिए हथियार खरीदे थे। जितेंद्र अपने गांव के सुनील के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है।
हत्या और लूट के मामलों में है कुख्यात
पकड़ा गया शातिर जितेंद्र उर्फ जेके हत्या, लूट और हत्या के प्रयास सहित कई संगीन वारदातों में कुख्यात रहा है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। आरोप है कि उसने वर्ष 2009 में अपने गांव के ही एक युवक की हत्या की थी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज था। इसी तरह 2010 में अपने साथियों के साथ मिलकर शहर थाना क्षेत्र में लूट की थी। वर्ष 2013 में एक युवक को हत्या की धमकी दी थी। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। फिलहाल वह लूट और स्नेचिंग के एक मामले में फरार था। पुलिस उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
जेल में बनी थी व्यापारी की हत्या की साजिश
करीब छह महीने पहले माडल डाउन पार्क में कांग्रेेेस नेता अशोक उर्फ काका की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में टिटौली का सुनील और जितेंद्र जेल में बंद थे। कुछ दिन पहले जितेंद्र को जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि सुनील ने जेल के अंदर आर्य नगर के व्यापारी की हत्या का षड्यंत्र रचा था। हत्या का जिम्मा जितेंद्र को सौंपा था। जितेंद्र के जेल जाने के बाद सुनील उसका सारा खर्चा उठाता है।
मामले में जितेंद्र के दोस्त सुनील को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इनकी साजिश के बारे में पता चल सके। फिलहाल जितेंद्र को जेल भेज दिया गया है।
- राकेश सैनी, इंचार्ज सीआईए-2