फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Photographs showed the young man , married , middle-aged

फोटो दिखाया युवक का, शादी कर दी अधेड़ से, युवती ने अपने मां-बाप और पति पर कराया मुकदमा

Mon, 04 Jul 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 04 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Photographs showed the young man , married , middle-aged
- फोटो : डेमो पिक
एक युवती ने अपने मां-बाप सहित पति और ससुराल वालों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने शादी से पहले जिस लड़के की फोटो दिखाई थी शादी उससे नहीं की। यही नहीं लड़के की उम्र 25 साल बताई थी, लेकिन वह 40 साल का निकला। लड़के को डीटीसी में टीसी बताया था जबकि वह चालक है। इसके अलावा और भी झूठे दावे करके शादी करने का आरोप युवती ने ससुराल वालों पर लगाया है। सांपला पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पाक्समा गांव की रहने वाली युवती की शादी कुछ समय पहले झज्जर जिले के कसार गांव के युवक के साथ हुई थी। युवती ने सांपला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि शादी से पहले उसे जिस लड़के की फोटो दिखाई गई शादी उससे नहीं कराई गई। यही नहीं लड़के को बीए, एमए पास बताया गया था। कहा गया था कि वह डीटीसी में टीसी है। लड़के उम्र 24-25 साल बताई गई थी, लेकिन शादी के बाद पता चला कि उसकी उम्र 40 साल है। युवती का दावा है कि लड़का डीटीसी में टीसी नहीं, बल्कि ड्राइवर है। इसके अलावा जमीन भी कई जगह बताई गई थी, लेकिन किसी भी जगह उसकी कोई जमीन नहीं है। इस कारण युवती ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed