{"_id":"57ed6c554f1c1b8167575364","slug":"phisical-education-department-issue-education-blame-women-police-inquiery-rohtak-mdu","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिकल एजुकेशन विभाग का विवाद अब महिला पुलिस के पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिजिकल एजुकेशन विभाग का विवाद अब महिला पुलिस के पास
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 30 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women police Station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट का दूसरा मामला भी पुलिस तक पहुंच गया। पीजीआई थाने में प्राध्यापक की मां की शिकायत के बाद अब महिला फैकल्टी ने भी महिला थाने में शिकायत दी है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी सच और झूठ का पता लगाने के लिए कमेटी गठित कर रखी है।
दरअसल, हाल ही में फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में एक साथ दो मामले सामने आए हैं। प्राध्यापक की मां और एक अन्य महिला फैकल्टी ने एचओडी पर संगीन आरोप लगाए हैं। प्राध्यापक की मां और एचओडी ने एक-दूसरे के खिलाफ पहले से ही पीजीआई थाने में शिकायत दे रखी है, जिस पर जांच चल रही है। वहीं, अब महिला फैकल्टी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस भी जांच में जुट गई है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला फैकल्टी बृहस्पतिवार को दिन भर महिला थाने में बैठी रही। देर शाम महिला फैकल्टी की मुलाकात इंस्पेक्टर गरिमा से हुई। शिकायतकर्ता ने मांग उठाई कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। इस पर इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसी मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी कमेटी गठित कर रखी है। हालांकि एचओडी शुरुआत से ही अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं और रंजिशन फंसाने की बात कह रहे हैं।
शुरू कर दी गई जांच
महिला की तरफ से शिकायत मिली है, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गरिमा, इंस्पेक्टर महिला थाना।