{"_id":"38981c4ba7a1b7e5314e1eaa52a23c9e","slug":"pahravar-karontha-half-burn-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहरावर- करौंथा रोड पर अधजला शव मिलने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहरावर- करौंथा रोड पर अधजला शव मिलने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 13 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहरावर के खेतों में मिले महिला के अधजले शव की पहचान अब डीएनए टेस्ट से होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने नमूने मधुबन प्रयोगशाला भेज दिए हैं। बता दें कि शव मिलने के 36 घंटे बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों के थानों से गुमशुदा महिलाओं की फोटो मंगवाई जा रही है।
इन फोटो से शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के गांवों में भी किसी महिला के गुम होने की सूचना जुटा रही है। ताकि जल्द ही महिला की शिनाख्त हो सके।
अभी न तो सुराग लगा और न ही आरोपियों की जानकारी मिली है। पुलिस ने हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए रविवार को सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ था कि गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया था।
विज्ञापन