फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Online fraud of two and half lakh rupees from a youth of Bihar in Rohtak

Rohtak: बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर बिहार के युवक से रोहतक में पौने 2 लाख की ठगी

Mon, 15 Aug 2022 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Aug 2022 07:47 PM IST
सार

गुगल पर सर्च करने पर कोलकता की फर्जी कंपनी का नंबर मिला। झांसा देकर खातों में लाखों रुपये की नकदी ट्रांसफर करवा ली गई। पहले उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4200 रुपये फीस मांगी गई। इसके बाद अलग-अलग बहाने से 1 लाख 76 हजार रुपये जमा करवा लिए।

विज्ञापन
Online fraud of two and half lakh rupees from a youth of Bihar in Rohtak
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के अररिया निवासी हाल हरियाणा के रोहतक में किराये पर रह रहे युवक बबूल से शातिर ठगों ने ग्राहक बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर 1 लाख 76 हजार रुपये ठग लिए। ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के लिए बबलू ने गुगल पर नंबर सर्च किया था। इस संबंध में साइबर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बबलू ने दी शिकायत में बताया कि वह लंबे समय से रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। चार अगस्त को उसने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए गुगल पर सर्च किया। उसे जो वेबसाइट मिली, उसके ऊपर अपनी ई-मेल व मोबाइल नंबर डाला। एक व्यक्ति का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि वह कोलकता के डिजीटल बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर हिमांशु आनंद बोल रहा है।
विज्ञापन


बातचीत के बाद तय हुआ कि बबलू अपनी पत्नी नीतू के नाम से बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) खोलेगा। इसके बाद उससे रजिस्ट्रेशन करवाया और केवाईसी फार्म भरवाया गया। इसके बाद उसकी पत्नी का पैन कार्ड व दूसरे कागजात लिए गए। 9 अगस्त को उसे एक ई-मेल प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4200 रुपये फीस मांगी गई। इसके बाद अलग-अलग बहाने से 1 लाख 76 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब उससे जीएसटी के नाम पर पैसे मांगे गए तो उसे शक हुआ। उसने बैंक में जाकर पता किया। वहां बताया गया कि आपसे ठगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed