फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one youth held in the fear of dowry case

दहेज का केस कराने की धमकी पर पति ने लगा ली फांसी

Thu, 27 Aug 2015 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:46 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के नाम सारी संपत्ति नहीं कराने पर दहेज का केस दर्ज कराने की धमकी मिलने पर एक युवक ने फांसी लगा ली। पीड़ित बोहर निवासी नरेंद्र उर्फ पिंटू (25) ने अनाज मंडी स्थित किसान सेवा केंद्र के एक कमरे में लगे पंखे के हुक से फंदा लगाकर फांसी लगाई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक की मां धनपति के बयान पर पत्नी सहित मायके पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी कमला नगर निवासी ज्योति, उसकी मां अनीता, पिता जयपाल और बुआ कुंती के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 3 साल पहले मूलरूप से बखेता निवासी नरेंद्र की शादी कमला नगर की ज्योति से हुई थी।
विज्ञापन


दोनों की एक 8 महीने की बेटी है। नरेंद्र पिछले काफी समय से अपने चाचा फूल सिंह के साथ अनाज मंडी के काम करता था। फूल सिंह को नगर निगम की ओर से अनाज मंडी में सफाई का ठेका मिला हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे किसान सेवा केंद्र के कमरे में नरेंद्र अकेला था। एक घंटे बाद जब फूलसिंह कमरे में पहुंचे तो नरेंद्र का शव पंखे के हुक से रस्सी के फंदे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की मां ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि पिछले काफी समय से नरेंद्र की पत्नी, सास, ससुर और बुआ नरेंद्र पर सारी संपत्ति ज्योति के नाम करने का दबाव बना रहे थे। मायके पक्ष के लोग नरेंद्र को ऐसा नहीं करने पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराने की भी धमकी दे रहे थे। 6 महीनों से ज्योति अपने मायके में रह रही थी। इसी से परेशान होकर नरेंद्र ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed