{"_id":"d247de7a92f190d58be12a32efff93ee","slug":"one-hang-himself-now-his-son-s-wife-and-her-parents-will-gone-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की प्रताड़ना से की आत्महत्या, अब बहू के साथ उसके माता-पिता भी जाएंगे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू की प्रताड़ना से की आत्महत्या, अब बहू के साथ उसके माता-पिता भी जाएंगे जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 13 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
पोलंगी निवासी जयपाल की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। अब जयपाल के बेटे ने पत्नी के साथ सास-ससुर पर भी प्रताड़ित करने और पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जयपाल के बेटे राकेश की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ध्यान रहे कि जयपाल ने अपने सुसाइड नोट में पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
गौरतलब है कि पोलंगी निवासी 50 वर्षीय जयपाल ने खेत में पेड़ पर फंदा लगा लिया था। जयपाल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें अपनी पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दिए बयान में जयपाल के बेटे राकेश ने आरोप लगाया है कि इसी साल फरवरी में उसकी शादी सोनीपत के बागड़ू निवासी कीर्ति से हुई थी। कुछ दिन बाद ससुराल जनों ने दहेज प्रताड़ना में जेल भिजवाने की धमकी दी।
इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई। राकेश ने बताया कि कीर्ति उस पर परिवार से अलग रहने और उसे आधा वेतन देने का दबाव डालती थी। राकेश का आरोप है कि कीर्ति और उसके माता-पिता की इस प्रताड़ना से तंग कारण पिता जयपाल ने फंदा लगाया है। पुलिस ने राकेश के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।