फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one died in encounter

रोहतक में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड, एक ढेर

Fri, 11 Sep 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Sep 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
कलानौर में कॉलेज मोड़ पर वीरवार को पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश मौके पर ही ढेर हो गया।
विज्ञापन


भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली मारे जाने से वह गिर गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कार सवार एक और बदमाश को पकड़ा गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

घटना दोपहर बाद सवा 3 बजे की है। बदमाश यूपी (मेरठ) नंबर की कार में सवार थे। मारे गए बदमाश की शिनाख्त नैनीताल निवासी लक्ष्मण के रूप मे हुई है।

पकडे़ गए बदमाश राजू पांडे और राजन यूपी के रहने वाले हैं। फरार बदमाश राजीव भी यूपी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि बदमाश हिसार में लूट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में थे।


एसपी शशांक आनंद का कहना है कि बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। हरियाणा में लूटपाट, डकैती और चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। हिसार में हुई लूटपाट की घटना में भी इनका हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कालेज मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed