फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one click trace on vehicle, ist april to start the software

अब एक क्लिक पर होगा वाहन ट्रेस, पहली अप्रैल से शुरू होगा वाहन-4 सॉफ्टवेयर

Sat, 25 Mar 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Mar 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
one click trace on vehicle, ist april to start the software
वाहन टैंकर - फोटो : amar ujala
किसी भी वाहन की जानकारी के लिए अब आपको परिवहन विभाग के चक्कर नहीं काटने होंगे। मात्र एक क्लिक पर वाहन के मालिक से लेकर उसका पूरा ब्योरा आपके सामने होगा। एक अप्रैल से शुरू होने वाले वाहन-4 सॉफ्टवेयर के माध्यम से यह सब संभव होगा।
विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से वाहन-4 सॉफ्टवेयर शुरू किया जा रहा है। इसका ट्रॉयल पिछले काफी समय से चल रहा है, लेकिन विधिवत तौर पर इसका शुभारंभ 1 अप्रैल से होगा। यह सॉफ्टवेयर परिवहन विभाग के कार्यालयों के अलावा सभी वाहन एजेंसियों को भी दे दिया गया है। इसके तहत वाहन की बिक्री के बाद एजेंसी से ही परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद वाहन मालिक के नाम, पता और वाहन नंबर आदि का पूरा ब्योरा सॉफ्टवेयर में अपलोड हो जाएगा। खास बात यह है कि नए वाहनों के साथ-साथ करीब 15 साल पुराने वाहनों का ब्योरा भी सॉफ्टवेयर में अपलोड किया गया है। इस सॉफ्टवेयर का फायदा यह होगा कि वाहन ट्रेस करने में कोई परेशानी नहीं होगी। सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण जगदीश शर्मा ने बताया कि 1 अप्रैल से यह सॉफ्टवेयर सभी जगह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed