फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   nakiram college hungama

नेकीराम कॉलेज के बाहर दूसरे दिन भी बवाल, छात्रों पर केस दर्ज

Fri, 09 Oct 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 09 Oct 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
nakiram college hungama
नेकीराम कॉलेज में चार दिन पहले हुई छात्र की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है।
विज्ञापन


छात्र संगठनों ने लगातार दूसरे दिन भी कॉलेज गेट पर हंगामा किया। एकजुट होकर कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

शहर में जुलूस निकाल लघु सचिवालय में डीसी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीसी को सौंपा। उधर, पुलिस ने बुधवार को जाम लगाने वाले इनसो प्रदेशाध्यक्ष समेत 10 छात्रों पर नामजद केस दर्ज किया है। वहीं, दर्जनों अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि नेकीराम कॉलेज में सोमवार को टिटौली निवासी बीए फर्स्ट ईयर के छात्र अनिल की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर छात्र संगठन लगातार विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन


प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बवाल के बाद छात्र संगठन बृहस्पतिवार को भी सुबह दस बजे कॉलेज गेट पर पहुंच गए। इनसो समेत छात्र एकता मंच और जयहिंद छात्र मोर्चा के अलावा दूसरे संगठनों ने यहां हंगामा कर दिया। कहा, कॉलेज में गुंडगर्दी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त कर प्राचार्य को पद से हटाया जाए। छात्रों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। छात्रों की डीएसपी अमित भाटिया और पीजीआई एसएचओ कुलदीप सिंह के साथ नोकझोंक हुई। छात्र संगठन शहर में जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय में पहुंचे। सचिवालय परिसर में ही छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को भी जमकर खरीखोटी सुनाई और हड़ताल की चेतावनी दे डाली। एक घंटा चले हंगामे के बाद एडीसी अमित खत्री ने छात्रों को बुलाकर उनका ज्ञापन लिया। मांगें पूरी कराने के लिए एडीसी को दस दिन का समय दिया है। हंगामा करने वालों में छात्र एकता मंच से विकास, किरण, इनसो के एमडीयू प्रधान रामबीर बडाला, रवि रेढू, भीष्म दहिया, मनीष, मनजीत, प्रदीप शर्मा, आदित्य दलाल, राहुल यादव और मोहित खत्री शामिल रहे।
... और जब एडीसी चले गए वापस  
लघु सचिवालय में छात्रों की मांग थी कि वे डीसी को ज्ञापन देंगे, लेकिन डीसी नगर निगम की बैठक ले रहे थ्रे। काफी देर बाद एडीसी ज्ञापन लेने पहुंचे। छात्रों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया तो एडीसी वापस चले गए। आखिर में जब छात्रों को लगा कि डीसी नहीं आएंगे तब उन्होंने दोबारा से एडीसी को ही ज्ञापन सौंपा।
वीडियोग्राफी से होगी बाकी छात्रों की पहचान : एसएचओ
पुलिस ने बुधवार को जाम लगाने के आरोप में इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल, अरविंद गोस्वामी, राहुल, दिनेश, अभिषेक, मोहित, सीना पहलवान, सुमित और परविंद्र समेत दस लोगों को नामजद करते हुए बाकी अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीजीआई एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ धारा 147, 149, 341, 283, 186 और राष्ट्ररीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 8 बी के तहत मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा वीडियो देखकर बाकी छात्रों के नाम खोले जाएंगे।
छात्र संगठनों के बीच हुई तकरार
नेकीराम कॉलेज के सामने हंगामे के दौरान कुछ छात्र संगठनों के पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष पुलिस को गिरफ्तारी देने की बात कर रहा था तो दूसरा डीसी को ज्ञापन देना चाहता है। मामला इतना बढ़ा कि संगठन एक-दूसरे के सामने आ खड़े हुए। कुछ छात्रों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
आज से आंदोलन होगा: इनसो
इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल का कहना है कि हम छात्र के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन केस दर्ज कर मांग को दबाना चाहता है। ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसके विरोध में इनसो शुक्रवार से प्रदेश भर में भाजपा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा। सभी जिला इकाई को जिम्मेदारी दे दी गई है।

पीड़ित परिवार के साथ है कॉलेज : प्राचार्य
कॉलेज प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण का कहना है कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कॉलेज में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed