{"_id":"57ffc4ee4f1c1b762b28ec9c","slug":"nagar-nigam-fraud-temple-file-crime-corruption-rohtak-haryana-cm-window","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के नाम पर डकारे 2.40 लाख, शिकायत पहुंची सीएम दरबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के नाम पर डकारे 2.40 लाख, शिकायत पहुंची सीएम दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
डीसी साहब की नाक के नीचे नगर निगम में मंदिर बनाने के नाम पर घोटाला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी साहब की नाक के नीचे नगर निगम में मंदिर बनाने के नाम पर घोटाला हो गया। अधिकारियों की मिलीभगत से 9.98 लाख रुपये का टेंडर हो गया और 2.40 लाख का पेमेंट भी। तर्क दिया गया कि मंदिर का निर्माण चल रहा है, लेकिन निर्माण कागजों में होता रहा। हालांकि अब मामला उछल चुका है। इस घोटाले की शिकायत सीएम दरबार तक पहुंच गई है। इसके साथ ही मेयर और ज्वाइंट कमिश्नर को भी पूरे प्रमाणों के साथ लिखित में शिकायत पत्र सौंपा गया है। मेयर ने भी मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से फाइल मांगने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में घोटाला मिलने पर सरकार को भी लिखा जाएगा।
पूर्व पार्षद नौरत्तामल भटनागर ने आरटीआई के तहत नगर निगम से एक जनवरी से 31 दिसंबर-2015 तक कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी। उनको विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराई गई तो उसमें बड़ा घोटाला सामने आया। उस सूची में लिखा गया था कि नगर निगम कार्यालय में मंदिर बनवाने के लिए 9.98 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया। उस पर काम शुरू कराकर दो लाख 40 हजार 728 रुपये का भुगतान भी पहली किस्त के रूप में कर दिया गया। जबकि वहां कोई मंदिर नहीं बनवाया गया और निगम ऐसे किसी धार्मिक स्थल का निर्माण करा भी नहीं सकता। इस मामले का खुलासा होने पर पूर्व पार्षद नौरत्तामल बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत करने के लिए पहले मेयर रेनू डाबला के पास पहुंचे। उनको शिकायती पत्र सौंपा गया तो ज्वाइंट कमिश्नर के पास भी शिकायत की गई। शिकायत में घोटाले के सारे साक्ष्य भी सौंपे गए। उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत लगाई, जिससे पूरे मामले की जांच होने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
पहले फाइल देखेंगे, फिर कार्रवाई के लिए लिखेंगे
पूर्व पार्षद ने नगर निगम में मंदिर के नाम पर घोटाला होने का आरोप लगाते हुए मुझे शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर निगम अधिकारियों को नोटिस जारी करके संबंधित फाइल मांगी जाएगी। उसमें देखा जाएगा कि आखिर यह पूरा खेल क्या किया गया है? उसमें घोटाला साफ होता है तो ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकार को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
- रेनू डाबला, मेयर नगर निगम।
मंत्री के कहने पर भाजपा पार्षद के वार्ड में लगवाया दूसरे वार्ड के लिए आया पैसा
वार्ड-14 से नौरत्तामल भटनागर की पत्नी नीरा भटनागर निर्दलीय पार्षद हैं। नौरत्तामल का आरोप है कि उनके वार्ड के विकास के लिए आए दो लाख रुपये को अधिकारियों ने भाजपा पार्षद के वार्ड में लगा दिया था। इसकी जानकारी मांगने पर निगम अधिकारियों ने बताया कि मंत्री मनीष ग्रोवर के कहने पर ऐसा किया गया। इसकी भी शिकायत सीएम विंडो पर की गई है।