{"_id":"9eb9818d9290327500849f9679a2aee0","slug":"murder-of-women-50-lakh-reward-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ घंटों पहले ही जलाया था महिला का शव, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुछ घंटों पहले ही जलाया था महिला का शव, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहरावर के खेतों में मिले महिला के अधजले शव को कुछ ही घंटों पहले जलाया गया था।
क्योंकि ग्रामीणों ने एक दिन पहले भी खेत में शव को देखा था। इतना ही नहीं जब ग्रामीणों ने सुबह शव को देखा तो उसमें से लपटें उठ रही थी। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने ग्रामीण प्रवीन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि शव को रात 12 बजे के बाद जलाया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से हत्यारोपियों के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की गई है। हालांकि पुलिस अभी तक कोई भी सबूत नहीं जुटा पाई है, जिससे हत्यारोपियों तक पहुंचा जा सके।
आसपास के थानों से लापता महिला और युवती के परिजनों से शिनाख्त जारी
सदर थाना एसएचओ विजय ने बताया कि आसपास के सभी थानों में से पिछले दिनों लापता हुई महिला और युवतियों के परिजनों से शव को लेकर बातचीत की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले में दुष्कर्म जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। जांच के लिए विसरा को मधुबन लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन-
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर छानबीन कर रही है।
- शशांक आनंद पुलिस अधीक्षक रोहतक