फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   money debated form atm card

एटीएम कार्ड घर पर फिर भी चंडीगढ़ एटीएम से उड़ाई नकदी

Wed, 09 Sep 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 09 Sep 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
अभी तक साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर लोगों से एटीएम पासवर्ड पूछकर या फिर धोखे से एटीएम बदलकर लाखों-हजारों रुपयों का चूना लगाते थे। मगर अब बैंकिंग क्राइम करने वाले बदमाशों ने नया तरीका खोज लिया है। अब आरोपी ठग बिना एटीएम व उसका पासवर्ड जाने ही लोगों को हजारों रूपये की चपत लगा देते है।
विज्ञापन


 ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ठगों ने गांव घिलौड़ कला निवासी सुखबीर के खाते से हजारों की नकदी उड़ा दी। हैरत की बात यह है कि निकासी के समय सुखबीर का एटीएम उसके पास तो दूर उसके घर रखा हुआ था। इसके बावजूद बदमाशों ने चंडीगढ़ के भुवान स्थित एटीएम से 19500 रुपये की निकासी कर ली। सुखबीर ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। मामले को लेकर सुखबीर बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। वहीं, तकनीकी विशेषज्ञों की माने तो आरोपियों ने एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी का धंधा शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल सुखबीर सिंह गुडगांव की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर है। वह अपना एटीएम कार्ड खो जाने के डर से घर पर ही रखते है। सुखबीर सिंह ने बताया कि वह 7 सितंबर को वह घर पर ही थे। तभी शाम 3 बजकर 11 मिनट  पर सुखबीर के मोबाइल पर उनके खाते से 10 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। निकासी का मैसेज आने के बाद सुखबीर हड़बड़ा गए। क्योंकि उनका एटीएम कार्ड घर पर ही रखा था। तभी सुखबीर दौड़कर गांव के एटीएम पर खाते के बैलेंस की जानकारी लेने के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी बीच 17 मिनट बाद 3 बजकर 28 मिनट पर सुखबीर के मोबाइल पर फिर से 9500 रुपये की निकासी का मैसेज आ गया। दोनों ट्राजेक्शन चंडीगढ़ के भुवान स्थित एटीएम से हुई थी। इसके बाद सुखबीर घबरा गए। उन्होंने तुरंत कस्टमर केयर के टोल फ्री नंबर पर मामले की सूचना दी। केयर के अधिकारियों ने सुखबीर से बताया कि उनके खाते से चंडीगढ़ के भुवान स्थित एटीएम से रकम निकाली गई है।

बैंक अधिकारियों ने अपने बचाव में पुलिस पर टाली बात
वही,ं सुखबीर वारदात के अगले संबंधित बैंक की रोहतक स्थित ब्रांच में आए। यहां सुखबीर ने बैंक अधिकारियों को घटनाक्रम की जानकारी। इस पर बैंक अधिकारियों ने खुद कोई पड़ताल करने की बजाय मामला पुलिस पर टाल दिया। बैंक अधिकारियों ने असमर्थता जताते हुए सुखबीर को एफआईआर कराने की सलाह दी।


पुलिस बोली- चंडीगढ़ कराओ केस दर्ज
एक तरफ तो बैंक अधिकारियों ने सारी कार्रवाई का जिम्मा पुलिस पर थोप दिया। वहीं, पुलिस ने बैंक अधिकारियों से भी चार कदम आगे बढ़कर मामले से पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। सुखबीर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ में केस दर्ज करवाने की बात कही। ऐसे में सुखबीर का कहना है कि वह केस दर्ज करवाने के लिए बार बार चंडीगढ़ कैसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed