{"_id":"578ba8424f1c1b9032c4b6cb","slug":"molestration-with-player-by-her-coach-sports-molestration-pressure-crime-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय बुलाकर बनाया समझौते का दबाव, थाने पहुंची खिलाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यालय बुलाकर बनाया समझौते का दबाव, थाने पहुंची खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी ने महिला थाना पुलिस को सौंपी कोच से बातचीत की रिकार्डिंग
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुशू की नेशनल खिलाड़ी के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने कोच राजेश को भले ही गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन खिलाड़ी के उत्पीड़न का सिलसिला अब भी जारी है। आरोपी कोच ने जमानत पर बाहर आते ही खिलाड़ी पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पीड़िता को पंचकूला स्थित वुशू मुख्यालय में बुलाकर समझौते का दबाव बनाया गया। इस संबंध में खिलाड़ी रविवार को महिला थाने पहुंची और पूरी बात बताई। पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है। दूसरी ओर, पुलिस ने मामले में कोच के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। इस मामले में महिला थाना प्रभारी गरिमा का कहना है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी कोच का कोर्ट में चालान पेश किया है। उसी संबंध में खिलाड़ी को जांच अधिकारी ने बुलाया था। उसकी अन्य शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है।
पीड़िता से थाने के चक्कर कटवा रही पुलिस
मामले की जांच कर रही महिला थाना पुलिस खिलाड़ी को थाने का चक्कर कटवा रही है। कोच से बातचीत की जो सीडी खिलाड़ी ने करीब पांच माह पहले पुलिस को सौंपी थी, अब उस सीडी के मामले में पुलिस का कहना है कि उसमें रिकार्ड बातचीत समझ में नहीं आ रही है। इस कारण पुलिस ने रविवार को खिलाड़ी से दूसरी सीडी मांगी। साथ ही महिला थाना पुलिस ने सीडी की रिकार्डिंग खुद सुनने के बजाय अखबारों की प्रकाशित सीडी की बातचीत की रिपोर्ट पीड़िता से फोटो कॉपी करवाकर ली है।
मामले में 16 लोगों की होगी गवाही
पुलिस ने खिलाड़ी के कोच के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में पेश किये गये चालान में 16 लोगों को गवाह बनाया गया है। गवाहों में महिला थाना प्रभारी गरिमा सहित छह पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा पीड़िता, उसके पिता, मधुबन करनाल एफएसएल निदेशक सहित अन्य लोग शामिल हैं। कुछ दिन बाद मामले में गवाहियों का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
घर तक पहुंचे कोच के पैरोकार
कोच के पैरोकार पीड़ित खिलाड़ी के घर तक पहुंच गये हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब से कोच जेल से बाहर आया है तब से उसके कई परिचित घर आकर समझौते की बात करते हैं। इतना ही नहीं, खिलाड़ी के घर पहुंचे कोच के कई समर्थकों ने तो रुपये देकर समझौता करने का भी लालच दिया, लेकिन पीड़ित परिवार ने इनकार कर दिया।
अभी तक शुरू नहीं की प्रेक्टिस
प्रकरण के बाद से खिलाड़ी ने प्रेक्टिस बंद कर रखी है। हाल ही में उसने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मामले में खिलाड़ी से बात की गई तो उसने बताया कि वह अब किसी कालेज में दाखिला लेकर खेलना शुरू करेगी, ताकि कॉलेज प्रशासन की देखरेख में प्रेक्टिस कर सके।
दो साल तक यौन उत्पीड़न का आरोप
कोच पर करीब दो साल तक खिलाड़ी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। प्रकरण के बाद कोच को विभाग ने निलंबित कर दिया था। दिसंबर 2015 में पुलिस को दी शिकायत में खिलाड़ी ने बताया कि वह शहर के जींद बाईपास स्थित एक एकेडमी में वुशू खेलती है। आरोप है कि कोच राजेश शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे काफी समय से प्रताड़ित कर रहा है। वह 23 नवंबर 2013 को नरवाना में सीनियर स्टेट वुशू प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। इसी दौरान खिलाड़ी के कमरे में एक लड़की आई। उस लड़की ने खिलाड़ी से कहा कि उसे कोच बुला रहे हैं। खिलाड़ी का आरोप है कि जब वह कोच के कमरे में गई तो उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कोच ने कहा कि यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो उसे भविष्य में खेलने नहीं देगा। इसके बाद से कोच बार-बार खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। आरोपियों ने पीड़ित के साथ मधुबन, करनाल और गोहाना सहित कई जगहों पर यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। खिलाड़ी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कोच राजेश और संदीप के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया था। अब कोच को जमानत मिल गई है।