{"_id":"63956cecdaa2e51a9f0c1d4c","slug":"mobile-snatched-from-young-man-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Crime: मां से बात कर रहा था बुआ के घर आया युवक, बाइक सवार झपटा मारकर छीन ले गए मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak Crime: मां से बात कर रहा था बुआ के घर आया युवक, बाइक सवार झपटा मारकर छीन ले गए मोबाइल
Sun, 11 Dec 2022 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:09 AM IST
सार
चरखी-दादरी जिले के गांव लांबा निवासी रविकांत दिल्ली में हेयर आर्टिस्ट के तौर पर काम करता है। युवक ई-रिक्शा से उतरकर अपनी बुआ के घर जा रहा था। तभी वारदात हो गई। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की न्यू राजेंद्रा कालोनी में शनिवार रात को मां से फोन पर बात कर रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर छीनकर ले गए। चरखी-दादरी जिले के गांव लांबा निवासी रविकांत दिल्ली में हेयर आर्टिस्ट के तौर पर काम करता है। युवक ई-रिक्शा से उतरकर अपनी बुआ के घर जा रहा था। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रविकांत ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को वह रोहतक पहुंचा। बस स्टैंड से ई-रिक्शा में सवार होकर न्यू राजेंद्रा कालोनी पहुंचा, जहां उसे अपनी बुआ के घर जाना था। ई-रिक्शा से उतरकर चलने लगा, तभी उसकी मां का फोन आ गया। वह फोन पर बात कर रहा था। जब वह भिवानी रोड पर ट्रैक्टर एजेंसी के सामने पहुंचा तो पुराने बस अड्डे की तरफ से दो युवक बाइक पर आए और झपटा मारकर फोन छीन लिया। इसके बाद भिवानी चुंगी की तरफ भाग गए । उसने पीछा भी किया, लेकिन युवक हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन