फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   miscreants shot two youths in Rohtak

बेखौफ बदमाश: स्कूटी सवारों ने थाने से एक किमी दूर दो युवकों को गोलियां मारीं, फिर राहगीर से कार लूटकर हुए फरार

Sat, 13 Nov 2021 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 11:56 PM IST
सार

स्कूटी सवार बदमाशों ने युवकों को गोली मारने के दो मिनट बाद ही कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर है। देर रात पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
miscreants shot two youths in Rohtak
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के आईएमटी इलाके में शनिवार शाम अज्ञात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक किलोमीटर की दूरी में दो वारदात को अंजाम दिया। आईएमटी थाने से महज एक किलोमीटर दूर पहले दो लोगों को गोलियां मारीं। फिर दो मिनट बाद पार्श्वनाथ सिटी के पास पिस्तौल के बल पर कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश कर रही पुलिस ने देर रात कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे बोहर निवासी नितेश उर्फ ढीला (28) अपने दोस्त (27) प्रवीण उर्फ नीटू के साथ कार में सवार होकर आईएमटी इलाके में गया था। पेंट फैक्टरी के नजदीक दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां दोनों के कंधों में लगीं।
विज्ञापन


इससे लहूलुहान हुए दोनों कार सवार वहीं गिर गए। बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देकर स्कूटी सवार तेज रफ्तार से भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी के नेतृत्व में देर रात तक छानबीन में जुटी रही पुलिस
वारदात स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचे बदमाशों ने पार्श्वनाथ सिटी के पास एक कार में टक्कर मार कर उसे रुकवाया। कार रुकते ही स्कूटी सवारों ने चालक पर पिस्तौल तान दी और उसे बाहर धकेल दिया। इसके बाद वे स्कूटी छोड़कर उसकी कार में फरार हो गए। सेक्टर दो निवासी कार चालक राहुल ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का दौरा किया व मामले की जानकारी ली। 

दोनों घायल निजी अस्पताल में भर्ती 
इधर, कुछ लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात तक इनका उपचार चल रहा था। यहां पुलिस ने घायलों से संपर्क कर वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, हमलावर बलियाना गांव के बताए गए हैं। एएसपी मेघा भूषण के नेतृत्व में देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को उनसे पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें ः प्रेमी जोड़ों को सुरक्षा: सभी जिलों में बनेंगे प्रोटेक्शन होम, महिला और बाल विकास विभाग होगा नोडल विभाग

पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं घायल नितेश के पिता
घायल नितेश के पिता अशोक ठेकेदार नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। नितेश व उसके साथी को गोली मारने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसके बाद ही वारदात का सच सामने आने की उम्मीद है। 

प्रवीण की हालत स्थिर, नितेश की नाजुक 

अस्पताल में दो घायल आए हैं। प्रवीण के कंधे पर गोली लगी है। उसका काफी खून बह चुका है। हालत स्थिर है। नितेश के भी कंधे में गोली लगी है। खून ज्यादा बह गया है। फेफड़े में भी चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मरीज की जान बचाने के लिए उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। अगले 48 से 72 घंटे अहम होंगे। - डॉ. अरविंद दहिया, निदेशक, कॉएनोस अस्पताल 

 

आईएमटी में दो लोगों को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। इसी इलाके में कार भी लूटी गई है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। आईएमटी में गश्त जारी है। इसे और बेहतर बनाया जाएगा। छीना-झपटी के मामलों में कार्रवाई चल रही है। जल्दी ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मेघा भूषण, एएसपी सांपला 


आईएमटी की सुरक्षा राम भरोसे, पहले भी हो चुकीं वारदात
शहर के बाहर स्थित आईएमटी की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। बदमाशों का गढ़ बने इस इलाके में आए दिन लूटपाट या छीनाझपटी की वारदात होती रहती हैं। शनिवार शाम को गोली मार कर हत्या के प्रयास की वारदात के बाद कार छीनने की घटना शहर में भी चर्चा का विषय बनी है। यही नहीं, इस इलाके में पहले भी लूट की वारदात हो चुकी हैं। पिछले दिनों सुखपुरा चौक के कपड़ा व्यापारी से चार बाइक सवारों ने नकदी छीनी थी। इसके अलावा छीना-झपटी यहां अक्सर होती रहती हैं। पुलिस के लिए कुछ बदमाश सिरदर्द बने हुए हैं। खिड़वाली का एक बदमाश दस दिन में तीन वारदात करने के बावजूद पुलिस की गिरफ्तार से दूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed