फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Micro brought SBI ATM, money just to be able to swipe cards, rohtak bank

एसबीआई लाया माइक्रो एटीएम, सिर्फ कार्ड स्वाइप कर पाएं पैसा

Fri, 18 Nov 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 18 Nov 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Micro brought SBI ATM, money just to be able to swipe cards, rohtak bank
माइक्रो एटीएम
अब आपको रुपयों के लिए एटीएम और बैंक की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अगर आपके पास एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड है तो आपको तुरंत ही भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मानव चालित एटीएम चलाया जा रहा है। इसमें बैंक की ओर से दो व्यक्ति होंगे, जिनके पास कार्ड स्वाइप करने वाली मशीन होगी। इसमें आपको अपना कार्ड स्वाइप करने के बाद आवश्यकतानुसार राशि दर्ज करनी होगी। इसके बाद पिन कोड डालना होगा और आपको धनराशि मिल जाएगी। इसे माइक्रो एटीएम नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


शहर की सब्जी मंडी में बुधवार को माइक्रो एटीएम लेकर बैंक कर्मचारी पहुंचे। बड़ी संख्या में दुकानदारों, आढ़तियों और ग्राहकों ने इस माइक्रो एटीएम का फायदा उठाया और पैसे निकाले। पैसे निकालने में मशीन संचालक चंद्र पाल और श्रीकांत ने लोगों का सहयोग किया। अधिकारिक भाषा में इसे कैश एट दी रेट प्वाइंट आफ सेल मशीन कहा जाता है।
विज्ञापन


भीड़ वाले क्षेत्रों में लगाएंगे माइक्रो एटीएम
इस मशीन के माध्यम से लोगों को लंबी लाइन लगाकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जरूरत के मुताबिक वह तुरंत ही धनराशि प्राप्त कर सकता है। इसे सभी भीड़ वाले स्थलों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण नारंग, आरएम, एसबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed