{"_id":"58cd96fe4f1c1b992132c7b3","slug":"math-exam-36-cheater-catch-by-flying","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की परीक्षा में 36 नकलची पकड़े, खिड़वाली सेंटर मिला नियंत्रण से बाहर, रिपोर्ट बोर्ड को भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणित की परीक्षा में 36 नकलची पकड़े, खिड़वाली सेंटर मिला नियंत्रण से बाहर, रिपोर्ट बोर्ड को भेजी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
गिण्ाणित परीक्ष्ाा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं में अब खिड़वाली सेंटर नियंत्रण से बाहर मिला। यहां 10वीं के री-अपीयर परीक्षार्थियों की गणित परीक्षा में पर्चियां फेंकने वालों की तादाद इतनी थी कि पुलिस और ड्यूटी स्टाफ भी फेल हो गया। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही बोर्ड की एसटीएफ फ्लाइंग मौके पर पहुंची और स्थिति को देखकर दंग रह गई। हालात को देखते हुए परीक्षा समय के दौरान एसटीएफ मौजूद रही और पेपर पूरा कराया। इसके बाद भिवानी बोर्ड के उच्च अधिकारियों को सेंटर की सूचना दी गई। हालांकि, सेंटर और परीक्षा रद्द करने का फैसला उच्च अधिकारियों का रहेगा।
वहीं, सेंटरों पर चल रही नकल पर उड़नदस्तों ने भी खूब सख्ती दिखाई और रिकार्ड तोड़ नकलची पकड़े। सुबह हुई गणित परीक्षा में करीब 36 केस बनाए गए तो शाम को 12वीं की परीक्षा में 10 नकलची पकड़े। अब तक की हुई परीक्षाओं में पकड़े गए नकलचियों के रिकार्ड को देखे तो यह बहुत ज्यादा है। शनिवार को दोनों सत्र में हुई परीक्षा में कुल 46 नकलची पकड़े गए।
शनिवार को सुबह 10वीं के दूसरे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षार्थियों की गणित परीक्षा हुई। वहीं, 12वीं के रेगुलर व ओपन परीक्षार्थियों की राजनीतिक विज्ञान और अकाउंटेंसी की परीक्षा हुई। दोनों सत्र के दौरान हुई परीक्षा में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सेंटरों पर पर्चियां फेंकने वाले युवकों का ही ज्यादा नियंत्रण दिखाई दिया। हालांकि, अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के जूते उतरवाए गए।
विज्ञापन
पिछले 12 दिनों में इतने बने हैं केस
तिथि केस
7 मार्च 11
8 मार्च 0
9 मार्च 10
10 मार्च 0
11 मार्च 22
12 मार्च 0
13 मार्च 0
14 मार्च 5
15 मार्च 0
16 मार्च 7
17 मार्च 5
18 मार्च 46
शनिवार को गणित परीक्षा के दौरान खिड़वाली सेंटर पर थोड़ी दिक्कत मिली, जिसे भिवानी बोर्ड की एसटीएफ फ्लाइंग ने जाकर संभाला। सुबह 10वीं की री-अपीयर की गणित की परीक्षा में सबसे ज्यादा नकलची पकडे़ गए हैं।
- रोहतास वर्मा, डिप्टी डीईओ, रोहतक।