फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   marrige without proper information

धर्म छिपाकर शादी करने वाला फरार, महिला थाने में हंगामा

Sat, 06 Feb 2016 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 06 Feb 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
marrige without proper information
शहर में धर्म छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। धर्म छिपाकर शादी
विज्ञापन
करने वाला युवक शहर से फरार हो गया है और पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पा रही है।

आरोप है कि युवक ने पीड़ित महिला के भाई और पिता को भी जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी को पकड़े जाने की मांग को लेकर आर्य नगर के कॉलोनीवासी और परिजन शुक्रवार को महिला थाने पहुंच गए और हंगामा कर दिया। महिला पुलिस के उच्च अधिकारियों को मौके पर आकर आश्वासन देना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।

बता दें कि आर्यनगर निवासी एक युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसी बीच कॉलोनी के ही एक युवक ने धर्म छिपाकर युवती से बातचीत शुरू कर दी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि युवक युवती को अपने साथ नांगलोई ले गया और युवती से शादी से जुड़े कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। फिर आरोपी ने युवती को अपने धर्म के बारे में सच्चाई बताई।

इस पर पीड़ित ने आरोपी के साथ रहने से इंकार कर दिया। जब युवती उसे छोड़कर जाने लगी तो आरोपी ने उसे बंधक बनाया और जबरन उसे पत्नी का दर्जा दिया। धमकी भी दी कि यदि उसने भागने की कोशिश की तो उसके भाई और पिता की हत्या कर देगा।

 इस पर युवती कुछ दिनों तक आरोपी के साथ रही। बाद में वह किसी तरह अपने घर आ गई। उसने परिजनों को सारी सच्चाई के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी के बारे में महिला थाने में शिकायत दी गई थी। फिर पुलिस ने आरोपी नवीद सहित अन्य के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed