फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man stabbed to death in Rohtak of Haryana, attacked on chest

Murder in Rohtak: चाकू से दिल पर वार! ड्यूटी से घर जा रहे सुपरवाइजर के सीने में चाकू घोंपकर घुमाया

Fri, 10 Mar 2023 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 11:25 PM IST
सार

सुनारिया जेल से कुछ दूर ड्रेन नंबर आठ के पुल पर बाइक सवार हमलावरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। रास्ते में बाइक अड़ा कर उन्हें रोका। उनके रुकते ही युवकों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Man stabbed to death in Rohtak of Haryana, attacked on chest
प्रवीण का फाइल फोटो, पीजीआई पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर से बाहर सुनारिया जेल से कुछ दूर ड्रेन नंबर आठ के पुल पर शुक्रवार रात बाइक सवार युवकों ने शहर स्थित निजी कंपनी के सुपरवाइजर की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। चाकू से दिल पर वार करने के बाद घुमा दिए जाने की चर्चा है। इससे घाव अधिक हो गया और खून का बहाव तेजी से होने लगा। पुलिस देर रात तक मामले की कार्रवाई में जुटी रही।

विज्ञापन


बलंभा निवासी 32 वर्षीय प्रवीण शुक्रवार रात अपनी ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। बाइक से जा रहे प्रवीण के साथ उसी के गांव का नवीन भी था। दोनों की बाइक जब सुनारिया जेल से कुछ दूर ड्रेन नंबर आठ के पुल पर पहुंची तो दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। रास्ते में बाइक अड़ा कर उन्हें रोका। उनके रुकते ही युवकों ने हमला कर दिया। चाकू से सीधे प्रवीण के सीने पर वार किया।

विज्ञापन

 

वार दिल पर हुआ। इससे लहूलुहान होकर वह वहीं गिर पड़ा। जबकि हमले से विचलित हुआ नवीन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा। इस बारे में परिजनों व ग्रामीणों को सूचना मिली। इसके बाद वे निजी वाहन से उसे लेकर पीजीआई पहुंचे। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रुकवाने पर भी नहीं रुका 112 नंबर पुलिस वाहन
पीजीआई पहुंचे प्रवीण के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इलाके से एक नहीं दो बार 112 पुलिस वाहन गुजारा। इन्हें रुकवाने का प्रयास भी किया, मगर ये नहीं रुके। समय रहते पुलिस की मदद मिल जाती तो शायद घायल प्रवीण को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। इससे उसकी जान बच सकती थी।

17 मार्च को होनी है ताऊ के बेटे की शादी
प्रवीण के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। घर में 17 मार्च को ताऊ के बेटे की शादी होनी है। खुशी से सराबोर परिवार में प्रवीण की मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। प्रवीण दो बच्चों का पिता था। उसका बड़ा बेटा 11 वर्ष व छोटा बेटा आठ वर्ष का है। इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

महिला की ओर घूम रही शक की सुई
परिजनों का कहना है कि प्रवीण निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। यहां उसने 15 दिन पहले ही एक महिला को नौकरी से हटा दिया था। ऐसे में वह महिला पुलिस के शक के दायरे में आ गई है। परिजनों ने भी उसकी संलिप्तता का अंदेशा जाहिर किया है।


पुलिस को रात एक युवक की हत्या की सूचना मिली। घटना स्थल का जायजा लेने के साथ मामले की पड़ताल की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र, प्रभारी, बहुअकबरपुर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed