फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Man of Village Madina abducted and beaten in Rohtak

Rohtak Crime: खेत में पानी भरने आए युवक का अपहरण, आरोपियों ने पैर तोड़ा, साढ़े छह हजार रुपये भी छीने

Wed, 25 Jan 2023 10:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 10:22 AM IST
सार

शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, फिर पर्स से 6 हजार 730 रुपये निकाल लिए। उसके बाद मोखरा गांव के ठेके पर ले गए। वहां पर न केवल मारपीट की, बल्कि डंडे मारकर पैर तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Man of Village Madina abducted and beaten in Rohtak
बहुअकबरपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी के पैतृक गांव मदीना के एक युवक रविंद्र का खेतों से छह-सात युवकों ने अपहरण कर लिया और कार की डिग्गी में डालकर ले गए। आरोपियों ने उसका पैर तोड़ दिया और साढ़े 6 हजार से ज्यादा की नकदी भी लूटकर ले गए। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में अपहरण, लूट, मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मदीना निवासी रवींद्र ने दी शिकायत में बताया कि 18 जनवरी की शाम करीब सात बजे वह पानी लाने के लिए खेतों में रजबाहे पर गया था। वहां पर पहले से ही गाड़ियां खड़ी थीं, जिनमें एक दिल्ली तो दूसरी हरियाणा नंबर की थी। जब वह पानी भर रहा था तो छह-सात युवक आए और उसे जबरन कार की डिग्गी में डाल लिया। दूर दूसरे खेत में ले जाकर पहले उसके साथ मारपीट की, फिर पर्स से 6 हजार 730 रुपये निकाल लिए। उसके बाद मोखरा गांव के ठेके पर ले गए। वहां पर न केवल मारपीट की, बल्कि डंडे मारकर पैर तोड़ दिया। आरोपियों ने उससे कहा कि तुम पर अवैध तरीके से शराब बेचने का केस दर्ज करा देंगे। इसके बाद वापस उसी रजबाहे पर छोड़कर चले गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी खरकड़ा निवासी अनिल, बहुअकबरपुर निवासी बिंदा व प्रवेश उर्फ ताऊ, मदीना निवासी संजीत, बरहान निवासी देवेन्द्र व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed