{"_id":"eb383663b18b6f05f30ab65b99a76e99","slug":"loot-with-hotal-owner-police-arrested-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक ने लूट, पुलिस ने 15 किमी पीछा कर दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल संचालक ने लूट, पुलिस ने 15 किमी पीछा कर दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार तीन बदमाशों ने जींद चौक के नजदीक एक होटल में लूटपाट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने होटल संचालक को पिस्तौल दिखाकर पीटा और उससे नकदी और अन्य
सामान छीन ले गए।
आरोपी वारदात के बाद मौके से भागने लगे तभी पीड़ित को सड़क पर पीसीआर जाती नजर आई। उसने दौड़कर पीसीआर को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने लूट की वीटी करके टिटौली की ओर भागे आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 15 किलोमीटर तक पीछा करने पर पुलिस ने टिटौली में नाका लगा दिया।
यहां कार धीमी होते ही दो आरोपी खेतों में निकल भागे, हालांकि एक आरोपी घिरावड़ निवासी विकास पकड़ में आ गया।
जींद चौक से थोड़ा आगे सड़क पर नेहरू कॉलोनी निवासी अनिल सिंह का होटल है। वे बृहस्पतिवार शाम को अपने दोस्त के साथ होटल में बैठे थे। तभी कार में सवार तीन युवक भोजन करने के बहाने होटल पर आए।
मौके पर इधर-उधर देखने के बाद आरोपियों ने अनिल के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। अनिल के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद अनिल के सिर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद एक बदमाश ने अनिल से करीब साढ़े चार हजार रुपये और उसका ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया। आरोपी कार से सवार होकर टिटौली की ओर जाने लगे तो अनिल को सड़क पर पीसीआर नजर आ गई।
उसने तुरंत लूट की सूचना पीसीआर को दी। पुलिस ने पीछा किया और टिटौली में नाके पर एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि दो आरोपी कार धीमी होने पर खेत के रास्ते फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी गांव घिरावड़ निवासी विकास उर्फ विक्की को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कि या।
जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। अभी पकड़े गए आरोपी से उसके दोस्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
मामले में गिरफ्तार किए गए विकास उर्फ विक्की से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।
अमर सिंह, जांच अधिकारी।