फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Loot with Girl in Rohtak

Rohtak Crime: रोहिणी कोर्ट के मुंशी की बेटी से लूट, दवा लेने आई थी, धक्का देकर मोबाइल-नकदी ले गए बाइक सवार

Tue, 21 Nov 2023 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

मामले की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एक फुटेज में 8 बजकर 26 मिनट पर तीन युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अंधेरा व वाहनों की रोशनी के चलते बाइक का नंबर नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
Loot with Girl in Rohtak
सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के डेयरी मोहल्ले में तीन बाइक सवार मेडिकल स्टोर पर बहन को दवा दिलवा रही 20 वर्षीय युवती का मोबाइल फोन व 500 रुपये की नकदी लूटकर ले गए। साथ ही उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके दांत हिल गए। युवती के पिता दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बतौर मुंशी कार्यरत हैं। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में डिंपी ने बताया कि उसकी छोटी बहन रेखा बीमार है। सोमवार रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर वह उसे दवाई दिलवाने के लिए नजदीक के मेडिकल स्टोर पर लेकर आई थी। रेखा दवाई ले रही थी, जबकि वह सीढ़ियों पर खड़ी थी। तभी बाइक पर तीन युवक आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू का आरोप: तस्कर जगदीश भोला की जिस जमीन को ईडी ने किया अटैच, उस पर हो रहा अवैध रेत खनन
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे बैठे युवक ने उसी जेब से जबरन मोबाइल फोन निकाल लिया। फोन के कवर में 500 रुपये की नकदी भी थी। उसने विरोध किया तो उसे धक्का दे दिया, जिससे वह मुंह के बल गिर गई। उसने एक बुजुर्ग से सहायता मांगी और उसकी स्कूटी पर बैठकर पाड़ा मोहल्ले तक बाइक सवार युवकों का पीछा किया, लेकिन युवक भीड़ में गायब हो गए। 


मामले की सूचना पाकर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। एक फुटेज में 8 बजकर 26 मिनट पर तीन युवक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अंधेरा व वाहनों की रोशनी के चलते बाइक का नंबर नजर नहीं आ रहा है। डिंपी के पिता राजेंद्र का कहना है कि पुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करे।  

लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से साफ सीसीटीवी फुटेज ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। - इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी, थाना पुरानी सब्जी मंडी
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed