{"_id":"57c86e8e4f1c1b7f042cb40e","slug":"loot-robery-lift-pension-crime-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े डाकखाना कर्मी को लिफ्ट देकर लूटे पेंशन के दो लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े डाकखाना कर्मी को लिफ्ट देकर लूटे पेंशन के दो लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
बंदूक के दम पर लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारिया जेल के पास दो बदमाशों ने डाकखाना कर्मी से दिनदहाड़े दो लाख रुपये की लूट लिए। बदमाशों ने उसको पहले लिफ्ट दी और फिर पिस्टल दिखाकर रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की मानें तो इस घटना में रिटौली के कुछ युवक शामिल हो सकते हैं।
रुड़की गांव का रहने वाला सुरेंद्र काफी समय से रिटौली के डाकखाने में तैनात है। रिटौली में बैंक शाखा नहीं है, इसलिए वहां डाकखाने के माध्यम से पेंशन बांटी जाती है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसको रिटौली में बुढ़ापा पेंशन बांटनी थी। जिसके लिए उसने तीन दिन पहले बैंक से दो लाख रुपये निकलवाए थे, जिनको अपने घर में रख लिया था। वह बृहस्पतिवार सुबह रुपये लेकर एक टाटा मैक्स गाड़ी में बैठ गया और उससे सुनारिया चौक तक पहुंच गया। वहां दूसरे वाहन का इंतजार करने लगा तभी बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने सुरेंद्र को लिफ्ट दिया। जब वह सुनारिया जेल की ओर गलत रास्ते जाने लगे तो सुरेंद्र ने उन्हें रोका। आगे जाकर युवकों ने पिस्टल दिखाकर उससे दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद सुरेंद्र को धमकी दी कि पुलिस को जानकारी दी तो जान से मार दिया जाएगा। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ वहां पहुंचे और बदमाशों की तलाश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।