फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   loot in rohtak near 100 meter

चौकी से 100 मीटर दूर बदमाशों ने वृद्धा की बालियां तोड़ीं

Sat, 30 Jan 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 30 Jan 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
loot in rohtak near 100 meter
गौकर्ण पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशोें ने एक
विज्ञापन
वृद्धा के कानों से बालियां तोड़ लीं। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग तो दूर एक पुलिसकर्मी भी चौकी से बाहर नहीं आया। बाद में अन्य लोगों की मद्द से वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, नेहरू कॉलोनी निवासी राजरानी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे माता दरवाजा की तरफ से पैदल अपने घर की तरफ आ रही थीं। जैसे ही वह गौकर्ण पुलिस चौकी के नजदीक पार्क के पास पहुंचीं, पीछे से एक व्यक्ति पैदल उनके साथ चलने लगा। व्यक्ति ने मौका देखते ही राजरानी के कानों से बालियां तोड़ लीं।

 जब तक महिला संभलती तब तक आरोपी का दोस्त बाइक लेकर आ गया और दोनों बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। कानों से बालियां तोड़ने के बाद राजरानी के कानों से खून बहने लगा। उसने शोर मचाया लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इतना ही नहीं पुलिस चौकी से भी कोई कर्मचारी बाहर नहीं आया।

इसी का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने बेटे के साथ पुलिस चौकी जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed