{"_id":"64d5de1409465f298b06b4d5","slug":"lawyer-suspends-work-in-protest-against-judge-arrest-in-rohtak-adj-sudhir-posted-in-special-court-of-panchkul-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak:जज की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड, पंचकूला की विशेष अदालत में तैनात थे ADJ सुधीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak:जज की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों ने किया वर्क सस्पेंड, पंचकूला की विशेष अदालत में तैनात थे ADJ सुधीर
Fri, 11 Aug 2023 12:37 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:37 PM IST
सार
रोहतक जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि एडीजे सेशन जज सुधीर परमार जिला बार के वकील रहे हैं। वे अब पंचकूला की विशेष अदालत में एडीजे के तौर पर कार्यरत थे। वे न केवल ईमानदार रहे हैं, बल्कि साफ छवि के व्यक्ति है। इसके बावजूद सरकार न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए फंसा रही है।
विज्ञापन
रोहतक जिला बार के वकीलों का वर्क सस्पेंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचकूला की विशेष अदालत के एडीजे सुधीर परमार की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार सुबह जिला बार के वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर दिया। वकील तो दूर, मुंशी तक को अदालत में नहीं जाने दिया गया। शनिवार को पहले से वकीलों का साप्ताहिक वर्क सस्पेंड है। अब सोमवार को ही अदालत में सामान्य तरीके से कामकाज हो सकेगा।
विज्ञापन
बार के प्रधान बोले, न्यायपालिका पर दबाव बनाना चाह रही है सरकार
जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने बताया कि एडीजे सेशन जज सुधीर परमार जिला बार के वकील रहे हैं। वे अब पंचकूला की विशेष अदालत में एडीजे के तौर पर कार्यरत थे। वे न केवल ईमानदार रहे हैं, बल्कि साफ छवि के व्यक्ति है। इसके बावजूद सरकार न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए फंसा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भर के वकीलों आज वर्क सस्पेंड रखा है। रोहतक में कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं होगा। अगर किसी ने नियम तोड़ा तो 11 हजार रुपये का दंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन