फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Last day of house meeting in Hisar Municipal Corporation was ruckus, Councilor Amit Grover sat on dharna

Hisar Municipal Corporation: हंगामेदार रहा हाउस की बैठक का आखिरी दिन, पार्षद अमित ग्रोवर धरने पर बैठा

Fri, 07 Jul 2023 02:58 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

हिसार में हाउस बैठक के दौरान पार्षदों को टाउन पार्क का नया प्रोजेक्ट, ऋषि नगर शमशान घाट को आधुनिक बनाने का प्रोजेक्ट और निगम की तरफ से खरीदी जाने वाली सफाई मशीनों के वीडियो प्रोजेक्टर पर दिखाए गए। लंच के समय तक नगर निगम के वार्ड एक से चार तक के एजेंडों पर ही चर्चा हो सकी।

विज्ञापन
Last day of house meeting in Hisar Municipal Corporation was ruckus, Councilor Amit Grover sat on dharna
धरने पर बैठे पार्षद अमित ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में हाउस की बैठक का आखिरी दिन हंगामेदार रहा। इस दौरान पार्षद ग्रोवर बैठक के बीच में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि सफाई का ठेका समय पर न करने की जांच की जाए और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मेरे वार्ड में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए। अमित ग्रोवर के इस फैसले का भाजपा समर्थक पार्षदों ने विरोध किया। हालांकि मेयर ने कहा कि मैं खुद इस मामले की जांच करवाने का समर्थन करता हूं। निगम अधिकारियों ने कहा कि उनके वार्ड में उचित संख्या में सफाई कर्मचारी तैनात कर दिए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद अमित ग्रोवर धरने से उठ गए। 

विज्ञापन


वार्ड एक से चार तक के एजेंडों पर ही चर्चा हो सकी
बैठक के दौरान पार्षदों को टाउन पार्क का नया प्रोजेक्ट, ऋषि नगर शमशान घाट को आधुनिक बनाने का प्रोजेक्ट और निगम की तरफ से खरीदी जाने वाली सफाई मशीनों के वीडियो प्रोजेक्टर पर दिखाए गए। लंच के समय तक नगर निगम के वार्ड एक से चार तक के एजेंडों पर ही चर्चा हो सकी। इस दौरान संयुक्त आयुक्त प्रितपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल निगम के पास 44 टिपर, 40 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित कुल 84 वाहन है, जो सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं। इसके अलावा निगम के 613 सफाई कर्मचारी सभी 20 वार्डों में लगाए हुए हैं। प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर प्राइवेट लैंड का टेंडर लगाया हुआ था जिसका आज आखरी दिन है। आज पता चल जाएगा कि कितने लोग जमीन देने के इच्छुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed