फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   killing in rurki rohtak

रूड़की में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या

Thu, 27 Aug 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
रूड़की में बिजली के तार को लेकर हुए झगड़े में तीन सगे भाइयों ने 50 वर्षीय बुजुर्ग रणधीर को पीटकर मार डाला। इस संबंध में कंसाला पुलिस चौकी में तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 कंसाला चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में गांव के ही काला, लीलू और बबलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार रणधीर ने अपना बिजली का तार सामने से गुजर रही लाइन पर डाल रखा था। इसका तीनों भाइयों ने विरोध किया। मंगलवार रात तीनों भाइयों ने रणधीर के तार को लाइन से हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों भाइयों ने लात घूसों से रणधीर की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों की मदद से रणधीर को छुड़ाया गया।
विज्ञापन


 मारपीट में रणधीर के दाएं हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद परिजन बुधवार सुबह उसे रोहतक सिविल अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने मामला सीएचसी का बताकर रणधीर को वापस भेज दिया। इसके बाद रणधीर को किलोई सीएचसी में लाया गया। यहां कुछ देर तक भर्ती रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया पुलिस चौकी में मौत का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रणधीर के  साथ मारपीट होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रणधीर कार्रवाई की मांग को लेकर कंसाला चौकी में पहुंच गया। यहां भी पुलिस ने उसे लताड़ दिया। इस सदमे में रणधीर ने चौकी में ही दम तोड़ दिया। हालांकि चौकी प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि रणधीर की मौत सीएचसी किलोई में उपचार के दौरान हुई है। मारपीट में उसे ज्यादा चोट आई थी। मृतक रणधीर के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed