फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kanheli shootout: Police raid in Sonipat, accused Nagendra alias Satra not found

कन्हेली गोलीकांड: पुलिस की सोनीपत में दबिश, नहीं मिला आरोपी नागेंद्र उर्फ सटरा

Tue, 07 Mar 2023 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 12:31 AM IST
सार

आरोपी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता। पुलिस  खुफिया जानकारी जुटा रही है। शनिवार की रात को कहासुनी होने पर दो लोगों को एक गोली मार दी थी। रेवाड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत गांव मालकोष निवासी बलवान सिंह अभी उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
Kanheli shootout: Police raid in Sonipat, accused Nagendra alias Satra not found
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में कन्हेली गांव के गोलीकांड के आरोपी हिस्ट्रीशीटर नागेंद्र उर्फ सटरा को गिरफ्तार करने के पुलिस ने सोनीपत में दबिश दी, जहां वह रहा था। आरोपी घर पर नहीं मिला और न ही वह मोबाइल फोन का प्रयोग करता है। ऐसे में पुलिस ने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर आरोपी तक पहुंचने का निर्णय लिया है। वहीं गोली लगने से घायल बहुजमालपुर निवासी परमजीत को छुट्टी मिल गई है, जबकि घायल चरखी दादरी जिले के मालकोष गांव निवासी व रेवाड़ी में शिक्षक के तौर पर तैनात बलवान सिंह अभी अस्पताल में ही दाखिल है।

विज्ञापन


बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि चार मार्च को वह रोहतक आया हुआ था। साथ ही कन्हेली गांव निवासी कुलदीप सिंह के कार्यालय में चल रही पार्टी में शामिल हो गया। कन्हेली गांव निवासी रणबीर सिंह, नागेंद्र उर्फ सटरा, रिटौली निवासी भोला, सुबाना निवासी प्रवीण, मायना निवासी वजीर, पानीपत के जोरासी निवासी सुभाष व बहुजमालपुर निवासी परमजीत भी साथ थे।
विज्ञापन


वे सभी बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी में नागेन्द्र उर्फ सटरा सभी को गालियां दे रहा था। जब वे नागेंद्र को समझा रहे थे, तभी उसने पिस्तौल निकाली और उस पर फायर कर दिया। गोली दायीं तरफ से पेट से आर-पार निकलकर साथ खड़े परमजीत को जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से हथियार सहित फरार हो गया था। घायलों को खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। तभी से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


आरोपी मूलरूप से कन्हेली गांव का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर रहा है। अब वह सोनीपत में रहता है। पुलिस ने उसे काबू करने के लिए दबिश दी, लेकिन वह सोनीपत में नहीं मिला। उसे तलाश करने के लिए लगातार दबिश दे रहे हैं। -अश्वनी कुमार, जांच अधिकारी, थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed