{"_id":"571fb4144f1c1bae3da92407","slug":"kaka-murder-case-rohtak-two-accuse-arrest-prorerty-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"काका हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी, प्रॉपर्टी डीलर और पॉलीटेकिभनक छात्र पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काका हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी, प्रॉपर्टी डीलर और पॉलीटेकिभनक छात्र पकड़े
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैफेड के पूर्व चेयरमैन, कांग्रेस नेता एवं व्यापारी अशोक वर्मा उर्फ काका की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक प्रॉपर्टी डीलर और एक पॉलीटेकिभनक छात्र को गिरफ्तार किया है। दोनों को डीएसपी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने झज्जर बाईपास से पकड़ा है। पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी।
डीएसपी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि काका हत्याकांड में करौथा के वीरेंद्र उर्फ बिंदर और बोहर के अनिल को मंगलवार शाम झज्जर बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र गांव में खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि अनिल वैश्य कालेज में पॉलीटेकिभनक का फाइनल ईयर का छात्र है। डीएसपी के अनुसार आरोपी अनिल को साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी। वह वीरेंद्र का सहयोगी है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ने काका के चचेरे भाइयों मनोज सोनी और संजय सोनी से विवादित जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए ही उसने मनोज सोनी, संजय सोनी एवं अन्य ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
कांग्रेस नेता अशोक वर्मा उर्फ काका की शुक्रवार सुबह सवा छह बजे मॉडल टाउन के डबल पार्क में टहलते समय तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शहर के कारोबारियों में रोष फैल गया। कारोबारियों ने पुलिस को हत्या आरोपियों को रविवार शाम तक पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। ऐसा नहीं होने पर सोमवार को शहर बंद की चेतावनी भी दी थी। हालांकि पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें दो आरोपी काका के चचेरे भाई हैं। पुलिस का दावा है कि काका की हत्या विवादित संपत्ति के लिए की गई है।