फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kaka murder case rohtak, two accuse arrest, prorerty dealer

काका हत्याकांड में दो और गिरफ्तारी, प्रॉपर्टी डीलर और पॉलीटेकिभनक छात्र पकड़े 

Wed, 27 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Wed, 27 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
kaka murder case rohtak, two accuse arrest, prorerty dealer
हत्‍या - फोटो : file photo

विज्ञापन
हैफेड के पूर्व चेयरमैन, कांग्रेस नेता एवं व्यापारी अशोक वर्मा उर्फ काका की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक प्रॉपर्टी डीलर और एक पॉलीटेकिभनक छात्र को गिरफ्तार किया है। दोनों को डीएसपी बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने झज्जर बाईपास से पकड़ा है। पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी। 

डीएसपी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि काका हत्याकांड में करौथा के वीरेंद्र उर्फ बिंदर और बोहर के अनिल को मंगलवार शाम झज्जर बाईपास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र गांव में खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि अनिल वैश्य कालेज में पॉलीटेकिभनक का फाइनल ईयर का छात्र है। डीएसपी के अनुसार आरोपी अनिल को साजिश के बारे में पूरी जानकारी थी। वह वीरेंद्र का सहयोगी है। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ने काका के चचेरे भाइयों मनोज सोनी और संजय सोनी से विवादित जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए ही उसने मनोज सोनी, संजय सोनी एवं अन्य ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अशोक वर्मा उर्फ काका की शुक्रवार सुबह सवा छह बजे मॉडल टाउन के डबल पार्क में टहलते समय तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शहर के कारोबारियों में रोष फैल गया। कारोबारियों ने पुलिस को हत्या आरोपियों को रविवार शाम तक पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। ऐसा नहीं होने पर सोमवार को शहर बंद की चेतावनी भी दी थी। हालांकि पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें दो आरोपी काका के चचेरे भाई हैं। पुलिस का दावा है कि काका की हत्या विवादित संपत्ति के लिए की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed