फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kahnaur Square truck drivers hostage robbed

काहनौर चौक पर ट्रक चालकों को बंधक बना लूट

Sun, 20 Mar 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 20 Mar 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
 Kahnaur Square truck drivers hostage robbed
वारदात - फोटो : buerue
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात को काहनौर चौक पर ट्रक चालक-परिचालक को बंधक बनाकर लूटपाट की। आई-20 कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने ट्रक चालकों को बंधक बनाकर उनका सामान छीन लिया और हाथ पांव बांधकर उन्हें खेत में फेंक दिया। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की ट्रक लूटने की भी योजना थी, लेकिन ट्रक जमीन में धंस जाने के बाद नहीं ले जा सके। बदमाशों की संख्या छह बताई जा रही है।
विज्ञापन


हिसार के गांव भीमावाला निवासी अजय, कैथल के गांव पियोदार निवासी सतीश और उचाना मंडी जींद निवासी अस्लीम तीनों कोयले के भरे ट्रक लेकर पंजाब जा रहे थे। शुक्रवार रात को काहनौर के समीप उनके ट्रक को एक कार ने ओवरटेक किया। आगे जाकर कार उनके ट्रक के सामने रुक गई। कार में सवार तीन बदमाश नीचे उतरे और उन्होंने पिस्टल के बल पर अजय, सतीश और अस्लीम को बंधक बना लिया।
विज्ञापन


उसके बाद तीनों से 40 हजार की नकदी, दो मोबाइल और एक एलसीडी लूट ली। तीनों को बंधक बनाकर आरोपियों ने एक खेत में फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद अजय ने किसी तरह अपने हाथ खोले और बाकी साथियों को बंधन से मुक्त करवाया। काहनौर चौक पर उन्होंने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक लूटने में नहीं हुए कामयाब
बदमाश ट्रक को भी लूटना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने ट्रक को मोड़ना शुरू किया लेकिन ट्रक के पहिए नमी के चलते जमीन में धंस गए। इसके बाद बदमाश ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed